Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पुलिस ऑर्केस्ट्रा बैंड हारमनी ऑफ द पाइंस के गायक मनमोहन शर्मा का पैतृक पंचायत पहुंचने पर भव्य स्वागत
    हिमाचल प्रदेश

    पुलिस ऑर्केस्ट्रा बैंड हारमनी ऑफ द पाइंस के गायक मनमोहन शर्मा का पैतृक पंचायत पहुंचने पर भव्य स्वागत

    By Himachal VartaMay 4, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन  04 मई (एसपी जैरथ) {हिमाचलवार्ता न्यूज़} :- देश भर में अपनी पहचान बना चुका हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा व्यवस्था बैंड हारमनी ऑफ द पाइंस के गायक मनमोहन शर्मा का पैतृक पंचायत नहर सवार पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।

    कलर्स टीवी पर आयोजित होने वाले टैलेंटेड शो हुनरबाज में हारमनी ऑफ द पाइंस तीसरे स्थान पर रहा। अपने सभी टीम साथियों के साथ मनमोहन शर्मा ने टीम वर्क में शानदार योगदान दिया।

    ग्रैंड फिनाले मैं पहुंचने के बाद हिमाचल वापसी पर कई जगह हारमनी ऑफ द पाइंस टीम का स्वागत किया गया। मनमोहन शर्मा  अपने गांव नहर स्वार पहुंचे, जहां पर पंचायत वासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

    नहर सवार पंचायत घर में प्रधान अनीता देवी, उपप्रधान देशराज ठाकुर, वार्ड सदस्य प्रदीप कुमार, समाजसेवी राजेंद्र शर्मा तथा अन्य ग्रामवासी भी इस मौके पर उपस्थित रहे। मनमोहन शर्मा के पिता श्याम चंद शर्मा, माता कमला देवी, धर्मपत्नी शालिनी शर्मा जो की ददाहू स्कूल में शास्त्री के पद पर नियुक्ति हैं।

    वह भी इस अवसर पर उनके साथ रहे।  मनमोहन शर्मा के पिता श्याम चंद शर्मा ने बताया कि यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि हारमनी ऑफ द पाइंस टीम के सभी सदस्य ग्रामीण क्षेत्रों से हैं।  उन्होंने अपने पुलिस ऑर्केस्ट्रा बैंड से देश विदेश में पहचान बनाई है।

    मनमोहन शर्मा ने बताया कि यह सब ऑर्केस्ट्रा बैंड की टीमवर्क की मेहनत का नतीजा है कि आज हारमनी ऑफ द पाइंस विश्व भर में अपने गायन के लिए प्रसिद्ध हो चुका है। मनमोहन शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के डीजीपी संजय कुंडू के सहयोग से उन्हें हुनर बाज के मंच पर जाने का अवसर मिला।

    3 महीनों तक चले हुनरबाज शो में उन्होंने कई तरह के उतार-चढ़ाव देखे।अंत मे ग्रैंड फिनाले तक पहुंचे तथा फिनाले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। उसके बाद उन्हें हिमाचल प्रदेश सरकार, हिमाचल पुलिस तथा राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया।

    पुलिस ऑर्केस्ट्रा बैंड के सदस्य जब अपने अपने पैतृक गांव में पहुंच रहे हैं, तो वहां पर स्थानीय लोगों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया जा रहा है। जिसके लिए वह सभी ग्रामीणों के आभारी हैं।

    मनमोहन शर्मा ने कहा कि हारमनी ऑफ द पाइंस पुलिस ऑर्केस्ट्रा बैंड पिछले 22 वर्षों से लगातार कार्य कर रहा था। मगर उसे देश-विदेश में हुनरबाज के मंच से विशेष पहचान मिली है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.