Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नाटक व गीत संगीत से कलाकारों ने लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया प्रेरित
    हिमाचल प्रदेश

    नाटक व गीत संगीत से कलाकारों ने लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया प्रेरित

    By Himachal VartaMay 21, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन 21  मई{ हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:- कलाकारों ने देवनी, सुरला जनोट, सलानी कटोला, रास्त व धरवा में किया लोगों को जागरूक – सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के चौथे दिन आज जिला की ग्राम पंचायत देवनी, सुरला जनोट, सलानी कटोला, रास्त व धरवा में नुक्कड़ नाटक व गीत-संगीत के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सरकार की अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों व कार्यक्रमों के बारे में अवगत करवाया गया और उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
    कलाकारों ने स्थानीय लोगों को मुख्यमंत्री स्टार्ट-अप योजना बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के युवाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देकर उन्हें स्वरोजगार अपनाने व आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कार्यान्वित की जा रही इस योजना में कृषि, बागवानी व संबंधित क्षेत्रों, खाद्य प्रसंस्करण, रिटेल, पर्यटन, नेटवर्किंग विकास जैसे कार्यों के लिए प्रशिक्षण व वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। योजना के तहत प्रशिक्षुओं को एक वर्ष तक 25 हज़ार रूपये प्रतिमाह का आजीविका भत्ता दिया जाता है तथा इन्क्यूबेशन केंद्रों को 3 वर्षों के लिए 30 लाख रूपये की सहायता प्रदान की जाती है।
    कलाकारों ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना बारे भी लोगों को अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि योजना के तहत काम शुरू करने के लिए 10 हज़ार रूपये तक के पूंजीगत ऋण की सुविधा है। ऋण अदायगी कर चुके लाभार्थियों को दूसरे चरण में 20 हज़ार रूपये तथा तीसरे चरण में 50 हज़ार रूपये तक के ऋण की सुविधा है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत एक वर्ष में 12 आसान किश्तों में ऋण अदायगी की सुविधा है तथा ऋण पर सात प्रतिशत की दर से ब्याज सब्सिडी प्रदान करने का प्रावधान है।
    कलाकारों ने लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री सहारा योजना, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना सहित अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं बारे भी अवगत करवाया। उन्होंने नाटक में महिला पात्र के माध्यम से मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ऐसा कोई भी परिवार, जिसके पास गैस का कनेक्शन नहीं है, उसे इस योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन व सिलेंडर दिया जा रहा है।
    कलाकारों ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा प्रस्तुत किये बजट में सामजिक सुरक्षा पेंशन के बढ़ाये जाने व आंगनवाडी कार्यकर्ताओं, आशा वर्कर, मिड-डे मील वर्कर के मानदेय में हुई बढ़ौतरी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिमकेयर योजना के अर्न्तगत अब स्वास्थ्य कार्ड 3 वर्षों के लिए बनाया जाएगा तथा इसका नवीकरण वर्ष भर किया जायेगा।
    कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत देवनी की प्रधान चिन्ता देवी, उप प्रधान शबनम बेगम, सचिव कृष्णचंद, वार्ड मेम्बर मीना देवी, रेनुबाला, किरन, कुसुम देवी व ग्राम पंचायत सलानी कटोला की प्रधान अनिता गौर, उप प्रधान जीवन सिंह, वार्ड मेम्बर देशराज, ग्राम पंचायत सुरला जनोट की प्रधान सोमा ठाकुर, उप प्रधान बलवंत सिंह, पंचायत सदस्य हेम राम, मनीषा, बलवीर सिंह सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.