Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर में 366 परिवारों को मिला प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर योजना का लाभ – राम कुमार गौतम
    हिमाचल प्रदेश

    सिरमौर में 366 परिवारों को मिला प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर योजना का लाभ – राम कुमार गौतम

    By Himachal VartaMay 29, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन 29 मई-( हिमाचलवार्ता न्यूज) जिला सिरमौर में 366 परिवारों को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर योजना का लाभ मिला है, जिसके अर्न्तगत 40 लाख से अधिक की राशी दो चरणो में गारंटी मुक्त लोन के रुप में इन परिवारों को उपलब्ध करवाई गई है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने दी।
    उन्होंने बताया की मार्च 2020 में कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद देश में लॉकडाउन लगा दिया गया था जिसका सबसे ज्यादा असर मजदूरी करने वालों और रेहड़ी-पटरी चलाने वाले लोगों पर पड़ा था।
    उन्होंने बताया कि सरकार ने इन लोगों की मदद करने के लिए पीएम स्वनिधि योजना की शुरुआत की थी। सरकार ने रेहड़ी-पटरी चलाने वाले लोगों को 10000 रुपये का गारंटी फ्री लोन देने की सुविधा शुरू की है। इस योजना के तहत लोगों को लोन 1 साल में लौटाना होता है। अगर इस लोन को लेने के बाद एक साल के अंदर लौटा देते हैं तो दूसरी बार 20,000 रुपये का लोन और तीसरी बार 50,000 रुपये का लोन मिल सकता है। उन्होंने बताया की इस लोन की समय सीमा मार्च 2022 तक तय की गई थी जिसे बढ़ाकर अब दिसंबर 2024 तक कर दिया गया है।
    उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में रेहड़ी-पटरी का काम करने वाले व मजदूरी करने वाले लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा जिसके अंतर्गत पांवटा साहिब नगर परिषद क्षेत्र में 109 लाभार्थियों को इस योजना का लाभ मिला है जिसमें 87 पुरुष व 22 महिलाएं हैं। इसी प्रकार, राजगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र में 17 लोगों को इस योजना का सीधा लाभ मिला है जिसमें 11 पुरुष और 7 महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। इसी तरह नगर परिषद नाहन में 174 लोगों को इस योजना का लाभ मिला है।
    उन्होंने बताया कि इस योजना के अर्न्तगत गारंटी मुक्त लोन की सुविधा एक साल तक मिलेगी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने पीएम स्वनिधि योजना के तहत अब तक कुल 34 लाख से अधिक रेहड़ी-पटरी वालों को 3,628 करोड़ रुपये का लोन दिया है। इस लोन को सरकार बिना किसी गारंटी के भी देती है। अगर एक साल में लोन चुका देते हैं तो लाभार्थी को 7 प्रतिशत की सालाना ब्याज में सब्सिडी भी मिलती है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.