Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ऐसा अनशन जहां एक भी कार्यकर्ता मौजूद नहीं , अनशन स्थल से भाग जाते हैं युकां कार्यकर्ता।
    हिमाचल प्रदेश

    ऐसा अनशन जहां एक भी कार्यकर्ता मौजूद नहीं , अनशन स्थल से भाग जाते हैं युकां कार्यकर्ता।

    By Himachal VartaMay 29, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन 29 मई (एसपी जैरथ) {हिमाचलवार्ता न्यूज़  :- हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले को लेकर पूरे प्रदेश में युवा कांग्रेस द्वारा इन दिनों अनशन छेड़ा गया है। हर एक जिला मुख्यालय में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ अनशन पर बैठे हैं। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय नाहन में भी पिछले 18 मई से कांग्रेस के कार्यकर्ता अनशन पर बैठे हैं , लेकिन मजेदार बात तो यह है कि शाम ढलते ही युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता अनशन स्थल छोड़कर भाग जाते हैं।
    शुक्रवार शाम को और शनिवार दोपहर को भी ऐसा ही नजारा अनशन स्थल पर देखने को मिला जब युवा कांग्रेस का एक भी कार्यकर्ता अनशन स्थल पर मौजूद नहीं था। बताते है कि अक्सर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शाम ढलते ही अनशन स्थल से घर चले जाते हैं। यही नहीं कई मर्तबा तो दिन में भी अनशन स्थल दिन में भी पूरी तरह खाली पड़ा मिलता है। गौर कि हिमाचल प्रदेश पुलिस के पेपर लीक मामले को लेकर युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश भर में अनशन की मुहिम आरंभ की है। 
    युवा कांग्रेस की मांग है कि जब तक हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रमुख को बर्खास्त नहीं किया जाता तब तक युवा कांग्रेस का अनशन जारी रहेगा , लेकिन जिला मुख्यालय नाहन में तो कांग्रेस का अनशन केवल मात्र औपचारिकता ही नजर आ रहा है। शुक्रवार देर शाम को अनशन स्थल पर कोई भी युवा कांग्रेस का कार्यकर्ता मौजूद नहीं था जिसका फोटो संलग्न है , जिसमें युवा कांग्रेस कार्यकर्ता डीसी ऑफिस के समक्ष अनशन स्थल पर मौजूद नहीं है। 
    यही नहीं शनिवार दोपहर अढ़ाई बजे भी अनशन स्थल पर युवा कांग्रेस का कोई कार्यकर्त्ता अनशन पर नहीं देखा गया। इससे साफ जाहिर होता है युवा कांग्रेस युवा कांग्रेस कितनी सजग है। हैरत की बात तो यह है कि अनशन पर बैठे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को यही मालूम नहीं है कि उन्हें आज अनशन पर बैठे हुए कितना समय हो गया है।
    इस बात की पोल तब खुली जब मीडिया कर्मियों ने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से पूछा कि उन्हें अनशन किए हुए कितने दिन हुए हैं तो युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की अलग-अलग राय थी। इससे साफ जाहिर है कि युवा कांग्रेस का अनशन केवल मात्र औपचारिकता है ।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.