Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»एचआरटीसी वर्कशॉप में खड़ी दो बसों में रिपेयरिंग के दौरान भड़की आग।
    शिमला

    एचआरटीसी वर्कशॉप में खड़ी दो बसों में रिपेयरिंग के दौरान भड़की आग।

    By Himachal VartaJune 6, 2022
    Facebook WhatsApp
     शिमला 06 जून  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)प्रदेश की राजधानी शिमला के एचआरटीसी वर्कशॉप में खड़ी दो बसों में रविवार शाम आग भड़क गई। अग्निकांड की इस घटना में वर्कशॉप में अफरा-तफरी मच गई।
    दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने से पहले एक बस पूरी तरह जल कर खाक हो गई, जबकि दूसरी बस का कुछ हिस्सा जला। इस दौरान एचआरटीसी के दो मैकेनिक भी आंशिक रूप से झुलस गए, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
    एचआरटीसी प्रबन्धन से मिली जानकारी के मुताबिक चौपाल से शिमला आई एचआरटीसी बस को चालक रिपेयर के लिए वर्कशॉप में लाया। एचआरटीसी के दो मैकेनिक बस की रिपेयरिंग में जुटे थे कि शाम करीब 4 बजे अचानक बस ने आग पकड़ ली।
    आग इतनी भयानक थी कि इसकी लपटों ने साथ खड़ी बस को भी चपेट में ले लिया। इस दौरान दोनों मैकेनिक भी झुलस गए। बालूगंज दमकल केंद्र से दो दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
    एचआरटीसी ग्रामीण के आरएम विनोद कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि एक बस पूरी तरह जल चुकी है, जबकि दूसरी आंशिक रूप से जली है। उन्होंने कहा कि आग की चपेट में आकर झुलसने वाले एचआरटीसी के दो कर्मियों की हालत खतरे से बाहर है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.