Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»आज, कोरोना स्थिति से लेकर आउटसोर्स कर्मचारियों पर हो सकता है मन्त्री की बैठक में फैसला
    शिमला

    आज, कोरोना स्थिति से लेकर आउटसोर्स कर्मचारियों पर हो सकता है मन्त्री की बैठक में फैसला

    By Himachal VartaJuly 28, 2022
    Facebook WhatsApp
    शिमला  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में वीरवार (28 जुलाई) को प्रस्तावित मंत्रिमंडल बैठक में आऊटसोर्स कर्मचारियों की पॉलिसी को लेकर तैयार किए गए ड्राफ्ट को चर्चा के लिए लाया जा सकता है। यदि इस विषय पर चर्चा होती है तो सरकार आऊटसोर्स कर्मचारियों को लेकर कोई नीतिगत निर्णय ले सकती है।
    राज्य के विभिन्न विभागों, निगम एवं बोर्डों में सेवाएं देने वाले करीब 35 हजार कर्मचारियों के प्रतिनिधियों को उम्मीद है कि सरकार मंत्रिमंडल में इस ड्राफ्ट को ले जाएगी, ऐसे में यदि इसे स्वीकृति मिलती है तो आगामी समय में आऊटसोर्स कर्मचारी सम्मान समारोह आयोजित करेंगे, जिसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अलावा मंत्रिमंडलीय उपसमिति के सदस्यों को सम्मानित किया जा सकता है।
    मंत्रिमंडल में इस बार प्रदेश में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग प्रस्तुति देगा, ऐसे में केंद्र सरकार की तरफ से कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने को लेकर जारी एडवाइजरी का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी जा सकती है। बैठक में मुख्यमंत्री की तरफ से प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर की गई घोषणाओं पर भी मोहर लग सकती है।
    बागवानों से जुड़े मामलों पर भी बैठक में चर्चा होने की संभावना है। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में इसके संकेत दिए हैं। इसमें बागवानों से पहले एमआईएस के तहत की गई सेब की खरीद और एंटी हेलनैट की सबसिडी राशि जारी करने जैसे विषयों पर निर्णय लिया जा सकता है। इसी तरह खरीद केंद्रों को खोलने की औपचारिक घोषणा भी की जा सकती है।
    बता दें कि इससे पहले गत दिन शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज के नेतृत्व में बागवानी संघ से जुड़े प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात करके अपनी मांगों को लेकर पक्ष रखा था। सरकार कार्टन के बढ़ते दाम को ध्यान में रखते हुए पहले ही 6 फीसदी जीएसटी को खुद वहन करने की घोषणा कर चुकी है, जिसे एचपीएमसी के माध्यम से उपलब्ध करवाया जाएगा। बैठक में विभिन्न विभागों की तरफ से लाए गए प्रस्तावों एवं खाली पदों को भरने व सृजित करने को स्वीकृति प्रदान की जा सकती है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.