Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»ठियोग में टिप्पर के नीचे आया व्यक्ति, मौके पर मौत
    शिमला

    ठियोग में टिप्पर के नीचे आया व्यक्ति, मौके पर मौत

    By Himachal VartaSeptember 18, 2022
    Facebook WhatsApp

    ठियोग (हिमाचल वार्ता न्यूज) उपरी शिमला में इन दिनों सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला जिला शिमला के तहत उपमंडल ठियोग का है, जहां सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। उपमंडल ठियोग में राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर प्रेमघाट के नजदीक एक बड़ा हादसा हो गया। शनिवार देर रात के समय शिमला की ओर से एक टिप्पर रेत लेकर नारकंडा की तरफ जा रहा था कि प्रेमघाट में एक व्यक्ति इसकी चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। बताया यह भी जा रहा है कि व्यक्ति शराब के नशे में धुत था और लड़खड़ाते हुए चल रहा था और जब उसके सामने से टिप्पर गुजरा तो लड़खड़ाते हुए ट्रक के पिछले टायर की तरफ घुस गया और गाड़ी का पिछला टायर उसके धड़ के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने टिप्पर चालक और स्थानीय लोगों से इसकी जानकारी जुटाई और शव को अपने कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा कि व्यक्ति नेपाली मूल का था जो सड़क पर जा रहा था लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस शव को लेकर सिविल अस्पताल ठियोग लाई, जहां उसका शव पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.