शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( लक्ष्य शर्मा)मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 13 अक्तूबर को प्रस्तावित चम्बा दौरे की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री 13 अक्तूबर को चम्बा अधिकारियों को प्रधानमंत्री के आकांक्षी जिले के दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए पर्याप्त और पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री 180 मैगावाट की बजोली जलविद्युत परियोजना का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा ही प्रदेश के लोगों की विकासात्मक आकांक्षाओं के प्रति संवेदनशील रहे हैं और राज्य के साथ उनका खास रिश्ता है। इसी माह वह हिमाचल के दूसरे दौरे पर आ रहे हैं, जिससे राज्य के विकास के प्रति प्रधानमंत्री की संवेदनशीलता का पता चलता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री चम्बा के प्रसिद्ध चौगान में जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि चम्बा में जनसभा को संबोधित करने वाले नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे।
Breakng
- सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
- अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
- ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
- नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
- करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
- सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
Thursday, October 8
