Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किए एक हजार करोड़ रुपये के 183 विकास कार्यों के उदघाटन-शिलान्यास
    शिमला

    मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किए एक हजार करोड़ रुपये के 183 विकास कार्यों के उदघाटन-शिलान्यास

    By Himachal VartaOctober 11, 2022
    Facebook WhatsApp
    शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा)मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल्लू से 1008.42 करोड़ रुपये के 183 विकास कार्यों के वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन और शिलान्यास किए। इनमें 360.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के उद्घाटन और 647.46 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के शिलान्यास शामिल हैं।
    कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले लगभग पांच वर्षों के दौरान राज्य के हर क्षेत्र का संतुलित और समान विकास सुनिश्चित किया है। जय राम ठाकुर ने कहा कि आज उन्होंने 1008 करोड़ रुपये की 183 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किए हैं।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने हमीरपुर जिले के लिए आज 20.40 करोड़ रुपये की 4 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और 33.82 करोड़ रुपये की 3 परियोजनाओं के शिलान्यास किए।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि उन्होंने कांगड़ा जिले के लिए आज 108.98 करोड़ रुपये की 28 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन किए और 225.35 करोड़ रुपये की 30 परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि सोलन जिले के तीन निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 1.33 करोड़ रुपये की एक विकासात्मक परियोजना का उद्घाटन और 18.45 करोड़ रुपये की 8 परियोजनाओं के शिलान्यास किए गए हैं।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि ऊना जिले के लिए आज 39.69 करोड़ रुपये की 8 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और 30.28 करोड़ रुपये की 5 परियोजनाओं शिलान्यास किए गए हैं।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला जिले के तीन निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उन्होंने 45.16 करोड़ रुपये की 7 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और 3.31 करोड़ रुपये की एक परियोजना का शिलान्यास किया।
    उन्होंने कहा कि मंडी जिले के लिए 54.54 करोड़ रुपये की 15 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन किया और 108.32 करोड़ रुपये की 14 परियोजनाओं के शिलान्यास किए गए हैं।
    मुख्यमत्री ने कहा कि बिलासपुर जिले के लिए 56.61 करोड़ रुपये की 6 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और 101.88 करोड़ रुपये की 22 परियोजनाओं के शिलान्यास किए गए हैं।
    मुख्यमंत्री ने कुल्लू जिले के लिए 38.25 करोड़ रुपये की 10 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और 126.05 करोड़ रुपये की 21 परियोजनाओं के शिलान्यास किए।
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत स्कूली विद्यार्थियों के लिए एक करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की। उन्होंने कहा कि दस हजार स्कूली छात्रों को स्मार्टफोन भी प्रदान किए जाएंगे।
    कार्यक्रम के दौरान कुल्लू में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, विधायक सुरेन्द्र शौरी, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश सोनी, उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग मौजूद थे। जबकि, अन्य मंत्री और विधायक अपने-अपने स्थानों से इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.