शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा) हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ली है. शिमला में जहां बादल छाए हैं. वहीं, मंडी और कांगड़ा में बारिश और बर्फबारी देखने को मिली है. लाहौल स्पीति में एक बार फिर से स्नोफॉल हुआ है और लेह मनाली हाईवे बंद हो गया है. बारिश और बर्फबारी के चलते ठंड बढ़ी है. मौसम विभाग ने हिमाचल में दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं. मनाली के सोलांग वैली में भी बर्फ गिरी है. सोलांग वैली से एचआरटीसी की बस को आगे जाने से रोका गया है.जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह मंडी में बारिश के साथ-साथ तूफान आया है. इसके अलावा, कांगड़ा में धौलाधार की वादियां एक बार फिर से बर्फ से सफेद हो गई हैं. वहीं, सूबे के दूसरे इलाकों में भी बादल छाए हुए हैं. लाहौल में देर रात से बर्फबारी का दौर शुरू हुआ था और यहां अब तक 4 इंच तक बर्फ गिर चुकी है.सात जिलों में असर दिखेगमौसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के 7 जिलों में बारिश और बर्फबारी होने का येलो अलर्ट जारी किया है. इसमें लाहौल स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला जिला शामिल हैं. लाहौल स्पीति, चंबा, किन्नौर और गुल्लू की ऊंची चोटियों पर जहां ताजा हिमपात हुआ है. कांगड़ा, मंडी और शिमला में कहीं-कहीं पर तेज तूफान चला हैखराब मौसम के कारण प्रदेश में अधिकतम तापमान में भी 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. शिमला का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। सुंदर नगर का 24 और भुंतर का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. प्रदेश के अन्य शहरों के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. पिछले कुछ समय से मौसम बेहद साफ था और चमकीली धूप खिल रही थी, लेकिन अब मौसम ने जो करवट ली है.
Breakng
- सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
- अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
- ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
- नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
- करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
- सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
Thursday, October 8
