नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा) उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने बताया कि अनुसूचित जाति/जन जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत सिरमौर जिला में वर्ष 2019 से 2022 तक 61 पीड़ितों को 90.25 लाख रुपये की राहत राशि प्रदान की गई है। इस अवधि में अधिनियम के तहत 63 मामले दर्ज हुए जिसमें से 42 मामले न्यायालय में लंबित है।उपायुक्त गत बुधवार को नाहन में जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।उन्होंने जानकारी दी कि जिला के किसी भी विद्यालय अथवा आंगनबाड़ी में किसी भी प्रकार के भेदभाव अथवा छुआछूत का मामला संज्ञान में नहीं आया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया कि अधिनियम के तहत विभिन्न थानों में पंजीकृत होने वाले मामलों की मासिक रिपोर्ट के साथ एफआईआर की प्रतिलिपि भी संलग्न करें ताकि पीड़ित को राहत राशि समय पर प्रदान की जा सके।
जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा ने बैठक का संचालन किया तथा अधिनियम के तहत विभिन्न प्रावधानों तथा इस अवधि में हुई कार्रवाई से अवगत करवाया।
बैठक में विभिन्न विभागों के सम्बन्धित अधिकारियों के अलावा सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों ने भी अधिनियम के तहत विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Wednesday, September 2
