Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सुक्खू सरकार ने बल्क ड्रग पार्क को दी नई रफ्तार, 20 एमवीए बिजली आपूर्ति व्यवस्था के लिए 28.50 करोड़ मंजूर
    • 15 जून को होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज, पांच स्थानों पर होगा राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास
    • मानसून से पहले लोक निर्माण विभाग अलर्ट मोड पर निगरानी
    • 03 जून को बस की टक्कर से जख्पी महिला की पीजीआई में मौत, चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
    • सिरमौर में 15 जून को आयोजित होगी जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल
    • ज़िला सोलन के विभिन्न स्थनों पर 15 जून को आपदा से निपटने के लिए होगी मॉक ड्रिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 13
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»राजगढ़ शहर की सड़कों पर अतिक्रमण करने वालो पर चलेगा पीला पंजा – लोकनिर्माण विभाग
    सिरमौर

    राजगढ़ शहर की सड़कों पर अतिक्रमण करने वालो पर चलेगा पीला पंजा – लोकनिर्माण विभाग

    By Himachal VartaDecember 25, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):- राजगढ़ शहर में सड़क के किनारे सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने पर शीघ्र ही पीला पंजा चलने वाला है। जिसके लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क के किनारे सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वाले 59 भवन मालिकों को नोटिस भी जारी कर दिए गए है । जिसमें सरकारी भूमि को खाली करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है । जिसकी पुष्टि सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग राजगढ़ डीके कौंडल ने की है । उन्होने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय हिप्र के आदेशों की अनुपालना में सड़क के किनारे सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को खाली करवाने बारे कार्यवाही अमल में लाई जा रही है जिसमें अतिक्रमण करने वाले भवनों को चिन्हित कर दिया गया है । इनका कहना है कि सड़क के किनारे अतिक्रमण का सिलसिला बीते दस वर्षों से चल रहा है परंतु भवन मालिकों द्वारा बिना किसी भय से बहुमंजिला इमारते सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करके निर्मित की जा रही है । सहायक अभियंता ने बताया कि प्रथम दृष्टया में केवल 59 अतिक्रमण के मामले विभाग के ध्यान में आए है । विभाग द्वारा पूरे शहर की निशानदेही राजस्व विभाग से करवाई जा रही है जिससे प्रतीत होता है कि अतिक्रमण के मामलों में वृद्वि होना निश्चित है । दूसरी ओर लोगों ने निशानदेही पर भी सवाल उठाए है । राजस्व विशेषज्ञों का कहना है कि एक पार्टी द्वारा करवाई जा रही निशानदेही मान्य नहीं होती है । निशानदेही करते वक्त दूसरी पार्टी के रूप में  सड़क के किनारे भवन मालिकों को समन करना जरूरी है जोकि लोक निर्माण विभाग द्वारा नहीं किया है । शहर के कुछ लोगों का यह भी आरोप है कि कुछ अतिक्रमण धारकों को बचाने के लिए विभाग द्वारा निशानदेही की दिशा ही बदल दी गई है । बता दें कि जिन भवन मालिकों ने सरकारी एक्वायड़ विड्थ के अलावा अपनी चार मीटर भूमि कंट्रोल विड्थ छोड़ी है उनको भी एक तरफा निशानदेही करके मुसीबत में डाला जा रहा है बुद्धिजीवी वर्ग ने नगर पंचायत की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए गए है । इनका कहना है कि नगर पंचायत द्वारा जिन भवन मालिकों द्वारा चार मीटर कंट्रोल विड्थ नहीं छोड़ी गई है उन्हें भी एनओसी जारी की जा रही है । नगर पंचायत ने कभी भी सड़क पर निर्मित किए जा रहे भवनों का निरिक्षण नहीं किया और यह भी कभी सुनिश्चित नहीं किया कि भवन निर्माताओं द्वारा कंट्रोल विड्थ भी छोड़ी गई है अथवा नहीं । बता दें राजगढ़ शहर में वर्तमान में करीब 90 प्रतिशत सड़क के किनारे ऐसे भवन बने है जिन भवन मालिकों द्वारा कंट्रोल विड्थ नहीं छोड़ी गई है बल्कि एक्वायड़ विड्थ पर भी अतिक्रमण किया गया है । शहर के प्रभावित भवन मालिकों की सरकार से गुहार है कि निष्पक्ष निशानदेही करवाई जाए तथा निशानदेही करते समय दोनों पार्टियों और नगर पंचायत को भी शामिल किया जाए ताकि जिन लोगों ने पूरे टीसीपी एक्ट के मुताबिक मकान बनाए गए है उन पर कोई आंच न आएं क्योंकि गलत निशानदेही के कारण कुछ भवन  मालिकों को लोक निर्माण द्वारा बेवजह परेशानी पैदा कर दी है ।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सुक्खू सरकार ने बल्क ड्रग पार्क को दी नई रफ्तार, 20 एमवीए बिजली आपूर्ति व्यवस्था के लिए 28.50 करोड़ मंजूर
    • 15 जून को होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज, पांच स्थानों पर होगा राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास
    • मानसून से पहले लोक निर्माण विभाग अलर्ट मोड पर निगरानी
    • 03 जून को बस की टक्कर से जख्पी महिला की पीजीआई में मौत, चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
    • सिरमौर में 15 जून को आयोजित होगी जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.