शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा)हिमाचल प्रदेश सरकार में किए जाने वाले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर शुक्रवार को दिल्ली में दिन भर बैठकों का दौर चला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल और मुकुल वासनिक से शुक्रवार को कई दौर की मुलाकात की। मंत्रिमंडल को लेकर सहमति नहीं बनने के चलते मुख्यमंत्री शुक्रवार को धर्मशाला या शिमला भी नहीं लौट सके। अब आज को मुख्यमंत्री सुक्खू के दिल्ली से शिमला लौटने की संभावना है। उधर, मंत्रियों के शपथ समारोह को लेकर अभी तक संशय की स्थिति बनी हुई है। विधानसभा का शीतसत्र शुक्रवार शाम को स्थगित होते ही कांग्रेस विधायक शिमला लौट आए हैं। शिमला, कांगड़ा और सोलन जिला से मंत्री बनाने को लेकर सरकार और संगठन में आम सहमति नहीं बन पा रही है।शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुक्खू ने इन तीनों जिलों से मंत्री बनाने को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर जातीय और क्षेत्रीय संतुलन बनाने के लिए मंथन किया। हालांकि देर शाम तक इस बाबत कोई आम सहमति नहीं बन सकी। इस कारण ही मुख्यमंत्री सुक्खू शुक्रवार को दिल्ली से नहीं लौट सके। अब आज को दोबारा बैठकों का दौर चलने के आसार हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार यह तय है कि अभी छह से सात विधायकों को ही मंत्री बनाया जाएगा। मंत्रियों के तीन से चार पद रिक्त रखे जाएंगे।
Breakng
- समय पर चिकित्सा नही मिलने से राजगढ़ में दो की मौत, एम्बुलेंस सड़क को लेकर एसडीएम को ज्ञापन
- नशा तस्कर रवि कुमार को 11 साल की कैद और एक लाख का जुर्माना
- सैनवाला स्कूल के छात्रों ने विप्रो अर्थियन अवार्ड में प्रदेश में पाया पहला स्थान
- अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल की आयुषी शर्मा ने 95.6प्रतिशत अंक झटके, सीबीएसई जमा दो का शत प्रतिशत रहा रिज़ल्ट
- मेडिकल कॉलेज को लेकर भाजपा व नाहन की जनता का बडा चौक में धरना : डा बिंदल
- किरयाना की दुकान से 06 लीटर पकड़ी शराब
Wednesday, May 14