श्री रेणुका जी (हिमाचल वार्ता न्यूज) राजीव कुमार। उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव धवाड़ी के 32 वर्षीय कुलदीप सिंह का शव करीब सवा माह बाद ददाहू से कुछ दूरी पर गिरी नदी के साथ लगते जंगल में बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार पशु चराने किसी शख्स द्वारा पेड़ पर गली सड़ी लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। सोमवार को खबर लिखे जाने तक Forensic Lab जूनगा, शिमला से विशेषज्ञों की Team यहां पहुंच चुकी थी। जानकारी के अनुसार, PGI Chandigarh में उपचाराधीन अपने ससुर से मिलने के बाद के लिए घर लौट रहे कुलदीप 11 AM तक अपने एक रिश्तेदार के साथ थे और फिर खरीददारी के लिए निकलने के बाद अचानक लापता हो गए।पुलिस के अनुसार तब से उनकी तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था और CCTV camera फुटेज व ड्रान केमरे से भी तलाश की गई थी। DSP संगड़ाह मुकेश कुमार डडवाल ने बताया कि, परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि, SFSL जुनगा से विशेषज्ञों की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। डीएसपी के अनुसार मामले की हर एंगल से छानबीन जारी है। और शव का पोस्टमार्टम नहान मेडिकल कॉलेज में कराया जाएगा
Breakng
- नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
- करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
- सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
- शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
- जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
- मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
Wednesday, October 7
