शिमला- ( हिमाचल वार्ता न्यूज)एच आर टी सी को नई बीएस-6 बसों की सौगात मिली है। गोवा में तैयार करवाई गई टाटा कंपनी की 32 बसें हिमाचल पहुंच गई हैं। कुल 150 बसें एचआरटीसी को मिलनी हैं। गोवा से मालगाड़ी के रेल रैक के माध्यम से यह बसें पहले चंडीगढ़ और फिर चंडीगढ़ से नालागढ़ पहुंचाई गई हैं। 150 बसों में से 25 बसें 28 सीटर हैं। पहली खेप में यह सभी बसें पहुंच गई हैं।125 बसें 47 सीटर हैं, जिनमें से पहली खेप में 7 बसें आई हैं। आज एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक हमीरपुर और क्षेत्रीय प्रबंधक बिलासपुर इन बसों की पीडीआई (प्री डिलीवरी इंस्पेक्शन) करेंगे। बसों की खरीद को लेकर एचआरटीसी और टाटा कंपनी के बीच हुए करार की शर्तों के अनुसार बसें तैयार हुई हैं या नहीं पीडीआई में यह जांचा जाएगा। इसके बाद एचआरटीसी मुख्यालय बसों का विभिन्न डिपो को आवंटन करेगा।एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने गोवा जाकर इन बसों की टेस्ट ड्राइव ली है। बसों की कीमत 28 से 30 लाख के बीच है। नई बसें आने के बाद प्रदेश के लोगों को खटारा बसों से छुटकारा मिलेगा। एचआरटीसी का दावा है कि इन बसों में जहां यात्रियों को आरामदायक सफर मिलेगा, वहीं कम ईंधन में ज्यादा माइलेज भी मिलेगी।
Breakng
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
Thursday, July 23
