पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– पेंशनर वैलफेयर एसोसिएशन पांवटा साहब की बैठक डॉ विपन कालिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। महासचिव डॉ टी. पी. सिंह ने बताया कि बैठक में निम्न विषयों पर चर्चा हुई। जिसमें सदस्यों में गहरा रोष व्यक्त किया। सेवा निवर्ति वाले पैंसनरस के वेतन एवं पैंसन निर्धारण के केस महिलेखाकार कार्यालय में तथा 2016 के पूर्व के केस जो कि 8-9-2022 के सरकार के ज्ञापन अनुसार संशोधित होने है वे भी लम्बित है तथा सरकार भी इस विषय में असंवेदनशील प्रतीत हो रही है। छठे वेतन आयोग के अनुसार की गई पैंसन बढोतरी का एरियर पिछली सरकार ने 20% या उससे कम दिया है तथा 80% या उससे ज्यादा देय है परन्तु सरकार के गठन के लगभग 4 माह हो गये हैं परंतु कोई चर्चा तक नहीं हो रही जिससे पैंसनरस में निराशा पनप रही है।चिकित्सा बिलों का भुगतान भी समयबद्ध नहीं हो रहा है। फिक्स चिकित्सा भत्ता पंजाब पद्धति पर 1000/- प्रति माह किए जाने के बारे भी निर्णय किया जाना शेष है। आयु भत्ता पिछली सरकार ने 5,10व15% नयी पैन्सन पर अक्तूबर 2022 से दिया है जिसे पंजाब पद्धति पर मूल पैन्सन के रूप में दिया जाना चाहिए था.आशा थी कि नयी सरकार सकारात्मक कार्य करेगी परन्तु उसमें भी निराशा हाथ लगी है। सदस्यों ने जिला कोष अधिकारी नाहन से अनुरोध किया कि बकाया एरियर के विवरण ई पैंसन पोरटल पर डाल दे जिससे पैंसनरस अवगत हो किरपाल शिला गुरु द्वारा व डी.ए. वी स्कूल के बीच सीवर लाइन लीक कर रही है तथा बदबू के कारण आस पास के लोगों को बड़ी कठिनाई हो रही है तथा बिमारी फैलने की संभावना है इसे तुरंत ठीक करना आवश्यक है। डॉ विपन कालिया,डॉ. टीपी सिंह, एमआइ खान, पीसी शर्मा, एन. एस. सैनी, बीएस नेगी, बलबीर सिंह, डॉ राकेश बेदी, डॉ के के घड़ा, सतपाल सिंह, यशपाल सिंह, मधुबाला बेदी, अनीता देवी, डॉ टी.आर. शर्मा, शान्ति स्वरूप गुप्ता, सुन्दर लाल मेहता, पी.एन. गुप्ता, सतपाल, प्रीतो देवी, भजन सिंह बैंस व इन्द्र पाल सिंह वालिया आदि मौजूद रहे।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Friday, October 23