शिमला( हिमाचल वार्ता न्यूज) पुलिस थाना ठियोग के अंतर्गत छैला से माहोरी सड़क पर जैई के पास काशी ढांक में 1 पिकअप सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल ठियोग से शिमला रैफर कर दिया गया है। मृतक की पहचान दीपक पुत्र जियालाल गांव कपरोल क्यार पंचायत के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 24 साल है। उसी गांव के राहुल जिसकी उम्र 24 साल और क्यार पंचायत के 30 वर्षीय संजय शिमला IGMC में भर्ती हैं। ये हादसा देर रात के समय सामने आया है, जब पिकअप छैला से माहोरी की ओर जा रही थी। DSP ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि मौके पर पुलिस को भेज दिया गया है और घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिकअप 60 मीटर नीचे गिरी और इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने दी और घायलों को अस्पताल लाया।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
