Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • लोक संस्कृति के संवर्धन के साथ युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का उद्देश्य- संजय अवस्थी
    • 30 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • नाहन में 395 महिला अभ्यर्थी ने शारीरिक प्रवीणता परीक्षा पास की कुल 856 ने दी परीक्षा
    • करवा चौथ पर मेहंदी के रंगों के बीच स्वावलंबन पर उपमा धीमान ने प्रशिक्षित युवतियों को दिया हुनर दिखाने का मंच
    • पांवटा साहिब-शिलाई सड़क पर पिकअप से टकराई बाइक, 26 वर्षीय युवक की मौके पर मौत; दूसरा गंभीर रूप से घायल
    • नाहन हिंसक संघर्ष में दोनों पक्षों के 10 से 12 लोग पूछताछ के लिए तलब
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»शिलाई विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया जाएगा सुनिश्चित- हर्षवर्धन चैाहान
    सिरमौर

    शिलाई विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया जाएगा सुनिश्चित- हर्षवर्धन चैाहान

    By Himachal VartaJune 11, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन, हिमाचल वार्ता न्यूज़ (लक्ष्य शर्मा )   उद्योग मंत्री ने द्राबिल के गणोकाधार में 2.36 करोड रुपए की पेयजल योजना का शिलान्यास किया प्रदेश सरकार शिलाई विधानसभा क्षेत्र के गांव गांव तक सिंचाई एवं स्वच्छ पेयजल, बेहतर सड़कें, शिक्षा और स्वास्थ्य संस्थानों को और सुदृढ़ कर इस क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करेगी।
    उद्योग संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चैाहान ने द्राबिल पंचायत के गणोकाधार में शिरीक्यारी और द्राविल पंचायतों के लिए 2 करोड 36 लाख रुपए से निर्मित होने वाली उठाऊ पेयजल योजना का शिलान्यास करने के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।
    उन्होंने कहा कि शिरीक्यारी और द्राबिल पंचायतों के विभिन्न गांवों के लोगों को पीने के लिए स्वच्छ पानी उपलब्ध ना होने के कारण पानी की समस्या आ रही थी। इस समस्या को दूर करने के लिए चिचड़ खड से शनाईल ऊठाऊ पेयजल योजना का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना के पूर्ण होने पर शिरीक्यारी और द्राबिल पंचायत के विभिन्न गांवों जिनमें शुक्कम, टिंबा, क्यारी, ढुमोडी, शनाईल, गातू, शिरी,भापिल, द्राबिल कुईन्थोटी, मशाना,नाऊतू, शामेका सुनोगधार, खन्नार, फागू, पाऊरी, हकाईना व टापरा गांव के लगभग 2245 लोगों को शुद्ध पेयजल का लाभ मिलेगा। जिससे क्षेत्र के लोगों की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान होगा और विशेषकर महिलाओं को पीने का पानी लाने के लिए घर से दूर नहीं जाना पड़ेगा।
    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चुनावों से पूर्व किए गए वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने एक ओर जहां पुरानी पेंशन योजना को बहाल कर प्रदेश के एक करोड़ 36 लाख कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित किया है वहीं दूसरी ओर महिलाओं को 1500 रुपए की राशि प्रतिमाह प्रदान करनी शुरू कर दी जाएगी। इसके तहत पहले चरण में चयनित 2 लाख 31 हजार महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए प्रदान किये जाएंगे।
    लोगो को पेयजल, बिजली, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिये हमारी सरकार प्रतिबद्ध है जिसके तहत स्वास्थ्य तथा शिक्षण संस्थानो मे रिक्त पडे पद शीघ्र ही भरे जाएंगे।
    उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोला जाएगा जिसके लिए 50 बीघा भूमि उपलब्ध होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि भाजपा नेताओं द्वारा लोगो से किये गए वादे झूठे साबित हुए जिस कारण भाजपा का मिशन रिपीट मिशन डिफीट में बदल गया।
    उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में केवल खोखली घोषणाएं ही की, जबकि धरातल पर कोई भी योजना सिरे नहीं चढ़ पाई।
    इससे पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस मंडल शिलाई सीताराम ने भी अपने विचार रखे।
    उद्योग मंत्री ने लोगों की समस्याएं भी सुनी और अधिकाशं समस्याओं का निपटारा मौके पर किया तथा शेष समस्याओं को निपटान के लिए संबंधित विभागों को सौंप दिया।
    इस अवसर पर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सिरमौर एमआर पराशर, प्रधान द्राविल मदन शर्मा, प्रधान शिरी क्यारी उमा देवी, एसडीएम शिलाई सुरेश सिंघा, अधीक्षण अभियंता राजीव महाजन, जिला आयुष अधिकारी राजन सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग नरेन्द्र वर्मा, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग राजेश कुमार, बीडीओ शिलाई अजय सूद, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधिगण सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहेे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • लोक संस्कृति के संवर्धन के साथ युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का उद्देश्य- संजय अवस्थी
    • 30 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • नाहन में 395 महिला अभ्यर्थी ने शारीरिक प्रवीणता परीक्षा पास की कुल 856 ने दी परीक्षा
    • करवा चौथ पर मेहंदी के रंगों के बीच स्वावलंबन पर उपमा धीमान ने प्रशिक्षित युवतियों को दिया हुनर दिखाने का मंच
    • पांवटा साहिब-शिलाई सड़क पर पिकअप से टकराई बाइक, 26 वर्षीय युवक की मौके पर मौत; दूसरा गंभीर रूप से घायल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.