शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज ): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एच.पी.यू.) ने बी.ए. एलएल.बी. ऑनर्स की सोमवार व मंगलवार को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। प्रदेश में लगातार बारिश व रास्ते बंद होने के चलते विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। बी.ए. एलएल.बी. ऑनर्स द्वितीय सैमेस्टर कोर्स नंबर बी.ए.एलएल.बी.203 की परीक्षा सोमवार को दोपहर के सत्र में होनी थी, लेकिन इसे स्थगित कर अब 31 जुलाई को दोपहर के सत्र में 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। द्वितीय सैमेस्टर कोर्स नंबर बी.ए.एलएल.बी.(एच)203 की परीक्षा भी सोमवार को होनी थी, लेकिन अब यह परीक्षा भी 31 जुलाई को दोपहर के सत्र में ही आयोजित की जाएगी।सके अलावा बी.ए.एलएल.बी. ऑनर्स चतुर्थ सैमेस्टर कोर्स नंबर बी.ए.एलएल.बी.403 की परीक्षा 11 जुलाई को होनी थी, लेकिन अब यह परीक्षा 1 अगस्त को दोपहर के सत्र में 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। चतुर्थ सैमेस्टर कोर्स नंबर बी.ए.एलएल.बी.(एच)403 की परीक्षा 11 जुलाई को होनी थी, लेकिन खराब मौसम के चलते अब यह परीक्षा 1 अगस्त को दोपहर के सत्र में 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।
Breakng
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
Tuesday, October 6
