शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) उपमंडल रामपुर के दूरदराज एवं पिछड़े गांव कंधार में बादल फटा है, जिसमें तीन मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि मवेशी भी बाढ़ में बह गए हैं। साथ ही तीन अन्य भवनों को भी नुकसान पहुंचा है। हुआ यूं कि डाकघर सरपारा के कंधार गांव में मंगलवार दे रात बादल फट गया, जिसकी जद में तीन लोगों के मकान आ गए। इसके अतिरिक्त प्राइमरी स्कूल, महिला मंडल और युवक मंडल भवन भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। पानी इतना ज्याद था कि इसमें 15 से 20 भेड़-बकरियां और आठ गाउएं भी बह गईं। स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
