शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ऑपरेशन में लोटस पर पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के बयान पर पलटवार किया है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आपदा के वक्त पूर्व सीएम जयराम ठाकुर को ऑपरेशन लोटस की बात छोड़ सरकार का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इतना लोभ और लालच अच्छा नहीं होता। जनता ने छह महीने पहले ही बीजेपी को विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया है। ऐसे में पूर्व सीएम जयराम ठाकुर को राजनीतिक लालच छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोटस का कोई चांस ही नहीं है।सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार मजबूत लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार मजबूती के साथ काम कर रही है। सभी विधायक सीएम के साथ खड़े हुए हैं और जनहित में काम कर रहे हैं। ऐसे में यहां ऑपरेशन लोटस की कोई संभावना नहीं है। वहीं, सरकार और संगठन के बीच चल रहे द्वंद के सवाल पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हर राजनीतिक पार्टी में कोई ना कोई मसले रहते हैं। जल्द ही पार्टी सभी मामलों को सुलझा लेगी। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह बैठक कर मसले सुलझा लेंगे। इसमें कोई चिंता का की बात नहीं है। विक्रमादित्य सिंह ने भी चुनाव के दौरान पार्टी के लिए मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को तरजीह देने की पैरवी की है.
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
