शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में इन दिनों सेब का सीजन जोरों है, लेकिन प्रदेश में भारी बारिश के चलते जगह-जगह सड़कें बंद पड़ी हुई हैं। सड़कें बंद होने का सीधा असर बागबानों पर पड़ रहा है, क्योंकि बागबान अपनी सेब फसल को मंडियों तक नहीं पहुंचा पा रहे जिसके चलते उन्हें काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। आलम यह है कि बागबानों अपनी सेब की फसल को नाले में बहाना शुरू कर दिया।बता दें कि परसाड़ी मार्ग पिछले करीब 20 दिनों से बंद है, लेकिन प्रसाशन सड़क बहाल करने में असमर्थ दिख रहा है। सड़क मार्ग बंद होने से जब बागबान अपनी फसल को मंडी तक नहीं पहुंचा पाया तो उसने गुस्से में आकर अपनी सेब की फसल को नाले में बहाने शुरू कर दिया।
Breakng
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
Thursday, July 23
