शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) दो अक्तूबर से प्रदेश में राजीव गांधी स्वरोजगार योजना-2023 शुरू होगी। राजीव गांधी स्वरोजगार योजना-2023 के तहत ई-टैक्सी खरीदने के लिए अक्तूबर माह से बेरोजगारों को 50 फीसदी अनुदान मिलेगा। ई-टैक्सी खरीदने वाले युवाओं को निश्चित आमदनी हो, इसके लिए यह टैक्सियां सरकारी विभागों, स्थानीय प्राधिकरणों, स्वायत्त निकायों, बोर्ड, निगमों, सरकारी उपक्रमों और अन्य संस्थानों में किराये पर लगाई जाएंगी। इसे लेकर सरकार ने मानक संचालन प्रक्रिया तैयार कर ली है। युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए दो अक्तूबर से प्रदेश में राजीव गांधी स्वरोजगार योजना-2023 शुरू होगी। वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने तथा हिमाचल को हरित राज्य बनने के लिए सरकार ई-व्हीकल पॉलिसी लाई गई है। इसके तहत बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए अब ई-टैक्सी योजना तैयार की गई है। ई-टैक्सी के अलावा ई-ट्रक, ई-बस, ई-टेंपो की खरीद के लिए उपदान की सीमा 50 प्रतिशत निर्धारित की गई है। योजना के अंतर्गत एक परिवार से केवल एक व्यक्ति ही ई-टैक्सी के लिए अनुदान का पात्र होगा।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
