चंबा, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी 27 सितंबर को ज़िला के जनजातीय उपमंडल किलाड़ पहुंचेंगे । ज़िला लोक संपर्क अधिकारी खेमचंद चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय मंत्री के जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार वे 28 सितंबर को आवासीय आयुक्त कार्यालय के सभागार में परियोजना सलाहकार समिति (पीएसी) पांगी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे तथा उनका रात्रि ठहराव विश्राम गृह किलाड़ में रहेगा। 29 सितंबर को जगत सिंह नेगी वाया साच पास होते हुए चंबा ज़िला मुख्यालय को प्रस्थान करेंगे तथा उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह चंबा में रहेगा । उन्होंने आगे बताया कि जारी प्रवास कार्यक्रम की निरंतरता में राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री 30 सितंबर को एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना भरमौर के तहत लघु सचिवालय पट्टी में परियोजना सलाहकार समिति (पीएसी) बैठक की अध्यक्षता करने के पश्चात वे खज्जियार जाएंगे तथा उनका रात्रि ठहराव वन विश्राम गृह कालाटॉप में रहेगा । राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री 1 अक्तूबर को सुबह गुम्मर के लिए प्रस्थान करेंगे ।
Breakng
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
- मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
- वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
Sunday, October 4
