शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर अब जल्द ही शिमला तक ट्रेन पहुंच जाएगी। इसके लिए रेलवे द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई है। लंबे अंतराल बाद तीन अक्तूबर से ट्रेन शिमला तक पहुंचने की उम्मीद है। उत्तर रेलवे के उच्च अधिकारियों का कहना है कि रविवार को अढ़ाई माह से अधिक समय बाद स्पेशल ट्रेन जतोग रेलवे स्टेशन तक पहुंची। रविवार को 12 बजे कालका से चली स्पेशल ट्रेन को जतोग रेलवे स्टेशन तक आगे चलाया गया। इससे पूर्व शनिवार को जतोग तक रेलवे मार्ग बहाल होने के बाद ट्रेन का सफल ट्रायल किया था।वहीं अब शिमला तक जल्द ही रेलवे मार्ग बहाल करने की तैयारियां जोरों पर चल रही है। रविवार को भी समरहिल स्टेशन के समीप बने रेलवे ब्रिज का निरीक्षण किया गया। अब एक बार सोमवार को ब्रिज पर ट्रेन इंजन का ट्रायल करने की योजना है। इसके बाद उम्मीद है कि तीन अक्तूबर से सीधा शिमला तक ट्रेन पहुंच जाएगी। शिमला तक ट्रैक बहाली के बाद शिवालिक डिलक्स, हिमालय क्वीन सहित विस्ताडोम जैसी ट्रेन शिमला पहुुंचेगी, जिससे पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। मौसम खुलने के बाद से शिमला में पर्यटन कारोबार भी पटरी पर लौट गया है। अब काफी संख्या में पर्यटक शिमला पहुंच रहे है।
Breakng
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
- मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
- वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
Sunday, October 4
