Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»कच्चे मकानों को दोबारा बनाने के लिए भी राज्य सरकार सात लाख रुपए की मदद देगी :सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू
    शिमला

    कच्चे मकानों को दोबारा बनाने के लिए भी राज्य सरकार सात लाख रुपए की मदद देगी :सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू

    By Himachal VartaOctober 10, 2023
    Facebook WhatsApp
     शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि राज्य सरकार हिमाचल में केंद्र से ज्यादा मदद पहुंचा रही है। आपदा में घरगिरने पर केंद्र सरकार महज एक लाख 30 हजार की मदद देती है, जबकि हिमाचल सरकार ने इसे बढ़ाकर सात लाख रुपए कर दिया है। कच्चे मकानों को दोबारा बनाने के लिए भी राज्य सरकार सात लाख रुपए की मदद देगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार को दिल्ली में सीडब्ल्यूसी की बैठक में हिस्सा लेने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 4500 करोड़ के राहत पैकेज तय किया है। राज्य ने 12 हजार करोड़ का राहत पैकेज केंद्र सरकार से मांगा है, लेकिन अभी तक इस बारे में केंद्र ने कोई भी फैसला नहीं लिया है। राज्य ने 3500 करोड़ स्पेशल पैकेज के तहत तय किया है, जबकि एक हजार करोड़ रुपए मनरेगा के तहत तय किए गए हैं।प्रदेशसरकार का पूरा ध्यान आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने पर लगा है। इसके अलावा गोशाला बनाने के लिए भी बजट का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान प्रदेश में 3500 मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इसके अलावा कई अन्य मकान आंशिक तौर पर प्रभावित हुए हैं। प्रदेश भर में 16 हजार परिवार आपदा की वजह से प्रभावित हुए हैं। जो लोग प्रभावित हैं, उन्हें राज्य सरकार ने किराए के घर मुहैया करवाए हैं। इसके साथ ही इन सभी को खाद्य सामग्री से लेकर रसोई गैस सिलेंडर तक की सप्लाई भी दी गई है। घर बनने के बाद इन सभी प्रभावितों को उनके नए घर भेजा जाएगा। राज्य सरकार आपदा के बाद राजनीति से ऊपर उठकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से भी आर्थिक मदद का आह्वान किया गया है, लेकिन अभी तक केंद्र से विशेष पैकेज की घोषणा नहीं हो पाई है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.