शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश में इलेक्ट्रिक गाडिय़ों के लिए चार्जिंग स्टेशन का नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश में 54 पेट्रोल पंपों पर भी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। परिवहन विभाग की ओर से 54 चार्जिंग स्टेशन चिन्हित कर लिए गए है। यहां पर चार्जिंग स्टेशन भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से स्थापित किए जाएंगे। पेट्रोल पंपों के अलावा प्रदेश में 81 अन्य साइटों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित होंगे। इसके लिए परिवहन विभाग ने साइट फाइनल कर दी है। कुल मिलाकर 135 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित होंगे। ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों को प्रदेश में वाहन चार्ज करने में परेशानी नहीं आएगी। इलेक्ट्रिक वाहनों को भी पेट्रोल भरवाने की तरह जगह-जगह चार्जिंग की सुविधा मिले। इसके लिए विभाग ने कुल 135 चार्जिंग स्टेशनों के लिए जगह चिन्हित की है।छह ग्रीन कॉरिडोर मेें यह चार्जिंग स्टेशन स्थापित होंगे। इसमें परवाणू-ऊना-नूरपुर मार्ग, पांवटा-सोलन-शिमला सडक़, परवाणू-शिमला-रिकांगपिओ -ताबो, मंडी-पालमपुर-पठानकोट और कीरतपुर-मंडी-केलांग मार्ग पर यह चार्जिंग स्टेशन स्थापित होंगे। इन चार्जिंग स्टेशनों स्थापित करने की लिए परिवहन विभाग आगामी प्रक्रिया पूरी कर रहा है। आगामी प्रकिया पूरी करने के बाद जल्द ही आने वाले समय में इस काम भी शुरू होगा।
Breakng
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
- मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
- वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
Sunday, October 4
