Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»देश में तकनीक को बढ़ावा दे रहे पीएम : जयराम ठाकुर
    शिमला

    देश में तकनीक को बढ़ावा दे रहे पीएम : जयराम ठाकुर

    By Himachal VartaOctober 10, 2023
    Facebook WhatsApp
    शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज) नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि तकनीक ने आज हर काम को आसान बना दिया। पहले जिन कामों की सूचना के लिए हफ़्ता दो हफ़्ता पहले चिठियां लिखी जाती थी आज वह काम एक सेकंड में हो जाता है। समय के साथ-साथ तकनीकी अपग्रेड हो रही है। उसी के साथ हमें भी नई-नई तकनीकियों के प्रयोग सीखने चाहिए, ताकि हम अपनी बातें लोगों तक आसानी से पहुंचा सकें। शिमला में बीजेपी की सोशल मीडिया कार्यशाला के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नई तकनीकी के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करते हुए सब देखते हैं, जबकि वह हमेशा से ही नई-नई तकनीकियों के बारे में जानने में उत्सुक रहते थे। वह नई तकनीकि और गैजेट्स के बारे में पता करते रहते थे और उनका समाज के लाभ में कैसे इस्तेमाल हो सकता है उसके बारे में जानने की कोशिश करते रहते थे।वह आज भी तकनीक को विशेष महत्त्व देते हैं। आज विभिन्न नीतियां बनाने में तकनीक का विशेष इस्तेमाल हो रहा है, ताकि किसी भी योजना की लीकेज कम से कम हो सके और ज़्यादा से ज़्यादा पारदर्शी तरीके योजनाओं का क्रियान्वयन हो सके। ये सारी चीजें आज हमें दिखाई भी दे रही हैं और उनका लाभ देश भर के लोगों को मिल रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं से कहा कि मोदी सरकार द्वारा सैकड़ों जनहितकारी योजनाएं चलाई हैं। इसका लाभ करोड़ों लोगों को मिल रहा है। सभी योजनाओं के बारे में सोशल मीडिया के माध्यम से प्रभावी तरीके से लोगों को बताया जाना चाहिए, ताकि उन योजनाओं से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रह जाए। इसके अलावा विपक्षियों द्वारा हमारे खिलाफ़ कई झूठ प्रसारित करने का प्रयास किया जाता रहता है। सोशल मीडिया के माध्यम से सही सूचनाएं लोगों तक पहुंचा के विपक्ष के झूठ को भी बेनक़ाब किया जाना चाहिए।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.