Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा के लिए मुफ्त कोचिंग देगा। इसके लिए प्रवेश परीक्षा 18 नवंबर को होगी।
    कांगड़ा

    संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा के लिए मुफ्त कोचिंग देगा। इसके लिए प्रवेश परीक्षा 18 नवंबर को होगी।

    By Himachal VartaOctober 20, 2023
    Facebook WhatsApp

    काँगड़ा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )    हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों को डॉ. आंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र (डीएसीई) में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा के लिए मुफ्त कोचिंग देगा। इसके लिए प्रवेश परीक्षा 18 नवंबर को होगी। परीक्षा में हिस्सा लेने वाले अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित छात्र, जिनकी कुल पारिवारिक आय सभी स्रोतों से प्रति वर्ष आठ लाख रुपये या उससे कम है, इस योजना में लाभ के लिए पात्र होंगे। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि 29 अक्तूबर तक रहेगी। अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग छात्रों को मुफ्त कोचिंग के लिए कुल सीटों की संख्या 100 है। कुल सीटों में से 70 प्रतिशत सीटें अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए आरक्षित हैं। अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य और अन्य श्रेणी के लिए कुल पेड सीटों की संख्या 25 है। योजना में लाभ प्राप्त करने के समय स्नातक स्तर का पाठ्यक्रम पूरा कर चुके या संबंधित स्नातक पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र पात्र होंगे।
    चयनित अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग उम्मीदवारों को पाठ्यक्रम की पूरी अवधि के लिए प्रति माह 4000 रुपये की दर से वजीफा दिया जाएगा, जो एक वर्ष यानी 12 महीने से अधिक नहीं होगा। सामान्य श्रेणी (ईडब्ल्यूएस), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) क्रीमी के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। अन्य पिछड़ा वर्ग गैर क्रीमी के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये और अनुसूचित जाति, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये वसूला जाएगा।
    केंद्र के नोडल अधिकारी प्रो. प्रदीप के अनुसार अब संघ लोक सेवा आयोग के साथ राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा की कोचिंग भी युवाओं को दी जाएगी। मेरिट के अनुसार केंद्र की ओर से सामान्य प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। 100 अंकों की प्रवेश परीक्षा में 90 एमसीक्यू और दो निबंध (अंग्रेजी और हिंदी) पांच अंक प्रत्येक पर आधारित होगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.