Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने 42 आवश्यक दवाओं की कीमतों में संशोधन किया।
    शिमला

    राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने 42 आवश्यक दवाओं की कीमतों में संशोधन किया।

    By Himachal VartaNovember 14, 2023
    Facebook WhatsApp
     शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने 42 आवश्यक दवाओं की कीमतों में संशोधन किया है। इनमें जहां 33 दवाओं की खुदरा कीमतेंं तय की गई है, वहीं नौ अनुसूचित फार्मूलेशन की अधिकतम कीमतें संसोधित की है। जिन दवाओं की कीमत में संशोधन किया गया है, उनमें रुमेटोयड आर्थराइटिस, एलर्जी, हृदय रोग, अल्सर, बुखार, कैंसर, हाई बीपी व एंटीबायोटिक दवाओं सहित बैक्टीरियल इन्फेक्शन तथा एचआई वी एड्स के उपचार की दवाएं व इंजेक्शन शामिल है। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। दवा नियामक ने कीमतों में यह संशोधन औषधि कीमत नियंत्रण आदेश-2013 के तहत किया है। एनपीपीए द्वारा उपनिदेशक महावीर सैणी के हवाले से जारी अधिसूचना में 33 दवाओं की खुदरा कीमत तय की गई है, जबकि नौ अनुसूचित फार्मूलेशन की अधिकतम कीमतों में संशोधन किया है।एनपीपीए ने जिन दवाओं की कीमत में संशोधन किया है इनमें मेटोप्रोलोल सक्सिनेट एक्सटेंडेड रिलीज, सिल्निडिपाइन और टेल्मिसर्टन प्रति टैबलेट की कीमत 10.04 रुपए, टेल्मिसर्टन और बिसोप्रोलोल फ्यूमरेट टैबलेट की कीमत 9.62 रुपए, कोलेकैल्सिफेरॉल ;विटामिन डी3 ओरल सोलयूशन की कीमत प्रति एमएल 12.27 रुपए, रबेप्राजोल सोडियम और डोमपरिडोन एसआर प्रति कैप्सूल 11.52 रुपए, सीताग्लिप्टिन फॉस्फेट, मेटफॉर्मिन हाइड्रोक्लोराइड और ग्लिमेपिराइड टैबलेट की कीमत 14.60 रुपए तय की है । इसके अलावा इंसुलिन ग्लार्गिन 100 एमएल और लिक्सिसेनाटाइड 50 एमसीजीध्मिली की कीमत 587.30 रुपए होगी। जबकि एटाजानवीर रिटोनावीर और एमट्रिसिटाबाइन टेनोफोविर अलाफेनमाइड टैबलेट के कॉम्बिकिट की कीमत 112.60 रुपए तय की गई है । राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण अपने नोटिफिकेशन में कहा है कि दवा बनाने वाली कंपनियां सरकार की ओर से तय की गई इसी कीमत पर अपनी दवाओं को बेचेंगी। हालांकि, इन सभी दवाओं के ये दाम बिना जीएसटी दरों के है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.