नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल के लोगों के आराध्य देव भुरेश्वर महादेव मंदिर कवागधार में दो दिवसीय मेले का आयोजन 22 व 23 नवंबर को किया जाएगा। श्री भूरेश्वर महादेव मंदिर कमेटी अध्यक्ष मदन मोहन मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले का शुभारंभ 22 नवंबर को उद्योगपति एवं समाजसेवी विनोज शर्मा करेंगे।जबकि 23 नवंबर को मेले का समापन डीसी सिरमौर सुमित खिमटा द्वारा किया जाएगा। मदन मोहन अत्री ने बताया कि मेले के दोनों दिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जो कि सुबह 10 से 5 बजे तक चलेगा। मेले के दोनों दिन कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य खेलकूद प्रतियोगिताएं भी होगी।मेले की विशेष पहचान विशाल दंगल भी आयोजित होगा। साथ ही दोनों दिन स्थानीय कलाकारों द्वारा देव परंपरा के अनुसार श्रद्धापूर्वक देव कार्य भी किए जाएंगे। 23 नवंबर शाम को खेलकूद प्रतियोगिता तथा दंगल के विजेताओं को डीसी सिरमौर द्वारा पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे।
Breakng
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
- मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
- वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
Saturday, October 3
