Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
    • युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
    • ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
    • आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 20
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»प्रदेश में कोरोना महामारी से प्रभावकारी ढंग से निपटने के लिए त्रि-स्तरीय रणनीति अपनाई जाएगीः मुख्यमंत्री
    हिमाचल प्रदेश

    प्रदेश में कोरोना महामारी से प्रभावकारी ढंग से निपटने के लिए त्रि-स्तरीय रणनीति अपनाई जाएगीः मुख्यमंत्री

    By Himachal VartaApril 24, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना महामारी से प्रभावकारी ढंग से निपटने के लिए राज्य सरकार त्रि-स्तरीय रणनीति अपनाएगी। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यह बात आज यहां स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद विभाग के कार्यों की आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।

    मुख्यमंत्री ने इस बात पर बल दिया कि राज्य सरकार कोरोना वायरस के नमूनों की जांच की क्षमता को बढ़ाएगी ताकि अधिक से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा सके। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से प्रभावित लोगों के उपचार के लिए तीन प्रकार के स्वास्थ्य संस्थानों की पहचान की जाएगी, जिनमें कोरोना के कोई लक्षण न दिखाई देने वाले कोरोना पीड़ित मरीजों को कोविड केयर केन्द्रों, कम लक्षण वाले कोविड से ग्रस्त लोगों को कोविड स्वास्थ्य केन्द्रों तथा कोविड के गंभीर रोगियों को चिन्हित कोविड अस्पतालों में रखा जा जाएगा।

    जय राम ठाकुर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पतालों में व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण किट, मास्क तथा वेंटिलेटर इत्यादि की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि लाॅकडाउन खत्म होने के उपरांत उत्पन्न होने वाली किसी भी संभावित स्थिति से साथ प्रभावशाली ढंग से निपटा जा सके। उन्होंने देश व प्रदेश के अन्य भागों में फंसे हिमाचलवासियों की घर वापसी के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श किया तथा अधिकारियों से इस सम्बन्ध में प्रभावशाली योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब तक 8847 लोगों को कोरोना वायरस के लिए निगरानी में रखा गया है, जिनमें से 5637 लोगों ने 28 दिन का अपना निगरानी समय पूरी कर ली है तथा 3210 लोग अभी भी निगरानी में हैं। उन्होंने कहा कि आज कोविड-19 के लिए 280 लोगों की जांच की गई, जिनमें से 40 लोगों की जांच नेगेटिव पाई गई है तथा शेष 240 नमूनों के जांच की रिपोर्ट आना बाकी है। उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश में कोरोना वायरस के लिए 3994 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा चुकी है।

    अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आर.डी. धीमान ने कहा कि विभाग ने कोरोना के अतिरिक्त लोगों को अन्य स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए व्हाट्सऐप नम्बर 01792227328 जारी किया है।

    सचिव आयुर्वेद जी.के. श्रीवास्तव ने कहा कि आयुर्वेद विभाग वरिष्ठ नागरिकों को आयुर्वेदिक स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाएगा।

    विशेष सचिव स्वास्थ्य डाॅ. निपुण जिंदल ने कोरोना महामारी को नियंत्रित करने के लिए की गई तैयारियों पर प्रस्तुति दी। स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
    • युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
    • ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
    • आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.