Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • बैरटी में भारत-जापान ज्ञान केन्द्र एवं मॉडल कृषि फार्म का शुभारम्भ
    • विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
    • गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»वन सम्पदा को बचाने के लिए वन विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है
    सिरमौर

    वन सम्पदा को बचाने के लिए वन विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है

    By Himachal VartaMarch 29, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):– जिला में फायर सीजन को लेकर वन विभाग अलर्ट मोड पर है। जिला में आगजनी से वन सम्पदा  को बचाने के लिए जहां वन विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है तो वहीं वन कर्मचारी की छुट्टियां रद्द कर रात्रि गश्त जंगलों में बढ़ाने, ठीकरी पहरा देने को लेकर भी निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा वन विभाग ने आगजनी की घटनाओं को देखते हुए वन परिक्षेत्र में संवेदनशील क्षेत्र चयनित कर एक रोड मैप तैयार किया है। ताकि संबंधित क्षेत्र में अगर आगजनी  की अगर घटनाएं सामने आती है तो तुरंत वन संपदा को बचाने के लिए कार्य किया जा सके। मीडिया से रूबरू हुए अरण्यपाल वसंत किरण बाबू ने बताया कि आगामी फायर सीजन को लेकर वन विभाग पूरी तरह से तैयार है। आगजनी की घटनाओं को रोकने के मध्यनजर टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है ताकि आग लगने की घटनाओं की सूचना आसानी से संबंधित कर्मियों तक पहुंच सकें। बीते वर्ष आगजनी की घटनाएं कम आई थी जिसको देखते हुए इस बार आगजनी की घटनाएं अधिक हो सकती हैं। उन्होंने खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि जंगलों में ठीकरी पहरा ग्रामीण क्षेत्रों में लगे डीसी को पत्र लिखा गया है। उन्होंने बताया कि सैटेलाइट अलार्म सिस्टम भी एक्टिवेट हो गया है अगर किसी भी वनपरिक्षेत्र में आग लगती है तो सूचना संबंधित वनकर्मी के मोबाइल नंबर पर मैसेज के माध्यम से प्राप्त हो जाएगी। उन्होंने बताया कि करीब 70% वन परिक्षेत्र फायरप्रोन एरिया है जिसको लेकर बकायदा एक मैप के माध्यम से क्षेत्र को चयनित किया गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • बैरटी में भारत-जापान ज्ञान केन्द्र एवं मॉडल कृषि फार्म का शुभारम्भ
    • विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
    • गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.