Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»श्री रेणुका मेले में मां-बेटे के मिलन के पर्व पर मुख्य मंत्री करेंगे उद्घाटन
    सिरमौर

    श्री रेणुका मेले में मां-बेटे के मिलन के पर्व पर मुख्य मंत्री करेंगे उद्घाटन

    By Himachal VartaNovember 6, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- मां-बेटे के मिलन का प्रतीक माने जाने वाले अंतरराष्ट्रीय मेला श्री रेणुकाजी का शुभारंभ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे।जबकि, समापन समारोह के मुख्यातिथि राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल होंगे।

    डीसी सिरमौर एवं श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष सुमित खिमटा ने बताया कि 11 नवंबर को दोपहर सवा 1ः00 बजे मुख्यमंत्री ददाहू पहुंचेंगे।जहां वह दोपहर 1ः20 बजे ददाहू से भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा का शुभारंभ करेंगे।शाम सवा 4ः00 बजे मुख्यमंत्री भगवान परशुराम मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद 4ः30 बजे विकासात्मक प्रदर्शनियों का उद्घाटन करने के साथ-साथ अवलोकन करेंगे।

     

    इसके बाद शाम 5ः30 बजे मुख्यमंत्री श्री रेणुकाजी मेले का विधिवत शुभारंभ कर रेणु मंच से जनसमूह को संबोधित करेंगे।शाम 7ः00 बजे पहली सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा।डीसी ने बताया कि 12 नवंबर को प्रातः 4ः00 बजे से पवित्र झील श्री रेणुकाजी में एकादशी स्नान एवं भजनामृत होंगे। दोपहर 12ः00 बजे विशाल दंगल और शाम 6ः00 बजे दूसरी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा।

     

    13 नवंबर को शाम 5ः00 बजे पारंपरिक वाद्य दलों की प्रस्तुति और इसके बाद तीसरी सांस्कृतिक संध्या आयोजित होगी।इसी तरह 14 नवंबर को भी पारंपरिक वाद्य दलों की प्रस्तुति और तीसरी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा।मेले के अंतिम दिन 15 नवंबर को सुबह 4ः00 बजे कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पवित्र झील श्री रेणुकाजी में स्नान होगा।

     

    दोपहर 2ः00 बजे राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल द्वारा भगवान परशुराम जी मंदिर में पूजा अर्चना कर और देव विदाई की जाएगी। 3ः15 बजे राज्यपाल विकासात्मक प्रदर्शनियों का अवलोकन करेंगे। सवा 4ः00 बजे राज्यपाल रेणु मंच से लोगों को संबोधित करेंगे और पुरस्कार वितरण करने के बाद मेले का विधिवत समापन करेंगे। इस दिन शाम 6ः00 बजे अंतिम सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.