Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पूर्व विधायक कुश परमार की पत्नी सत्या परमार का निधन
    सिरमौर

    पूर्व विधायक कुश परमार की पत्नी सत्या परमार का निधन

    By Himachal VartaNovember 12, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– हिमाचल निर्माता डॉ यशवंत सिंह परमार की पुत्रवधू व पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय ठाकुर रामलाल सिंह की पुत्री सत्या परमार का आज मंगलवार को निधन हो गया है।पूर्व में विधायक रहे कुश परमार की पत्नी सत्या परमार लंबे समय से बीमार चल रही थी। करीब तीन-चार दिनों से नहान मेडिकल कॉलेज में एडमिट हुई थी।मंगलवार की सुबह करीब 9:15 बजे के आसपास सत्या परमार ने मेडिकल कॉलेज नाहन में अंतिम सांस ली।

    सत्या परमार के अचानक निधन की खबर सुनकर न केवल जिला सिरमौर में बल्कि पूरे प्रदेश में शोक की लहर फैल गई है। बता दे की सत्या परमार मौजूदा शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की बुआ भी लगती है।सत्या परमार को कुछ ऐसा पहले ब्रेन स्ट्रोक भी हुआ था मगर इलाज के बाद उन्होंने काफी रिकवर किया था।अचानक करीब दो-तीन महीने पहले फिर से उनकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई थी। लंबी बीमारी और शरीर में आई

    कमजोरी के कारण मंगलवार को वह दुनिया को अलविदा कह गई।पारिवारिक सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्या परमार का अंतिम संस्कार मंगलवार को शाम 3:00 बजे के आसपास नाहन अंतिम धाम में किया जाएगा।
    सत्या परमार के पति कुश परमार एक बार पांवटा साहिब से तथा दो बार नाहन से विधायक रह चुके हैं। हिमाचल निर्माता के परिवार की पुत्रवधू वीरभद्र सरकार के समय और जयराम ठाकुर सरकार के कार्यकाल के दौरान महिला वेलफेयर बोर्ड की उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। सत्या परमार के दो बेटे है जिनकी शादियां भी हो चुकी हैं।

    सत्या परमार के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व में ऊर्जा मंत्री रहे पावटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी सहित नाहन के विधायक अजय सोलंकी, जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष आनंद परमार जिला सिरमौर भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता आदि के द्वारा गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिवार को दुख सहने की शक्ति मिले यह कामना की है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.