Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»उपायुक्त सुमित खिम्टा की अध्यक्षता में आयुष रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित
    सिरमौर

    उपायुक्त सुमित खिम्टा की अध्यक्षता में आयुष रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित

    By Himachal VartaNovember 28, 2024
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर एवं अध्यक्ष रोगी कल्याण समिति सुमित खिम्टा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त सभागार में आयुष विभाग की खंड स्तरीय रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई।
    उपायुक्त ने जिला आयुर्वेद चिकित्सालय नाहन में रोगियों की सुविधा हेतु पंचकर्म एवं अंतरंग-बहिरंग रोगियों के लिए आवश्यक चिकित्सा उपकरण खरीदने के लिए खरीद कमेटी गठित कर सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत खरीदने की अनुमति प्रदान की। बैठक में विभाग द्वारा प्रस्तावित अधिकांश मदो को समिति द्वारा विस्तृत चर्चा के उपरांत स्वीकृति प्रदान की गई । उन्होंने रोगी कल्याण समिति के तहत दी जा रही सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिये।
    बैठक में उपायुक्त को आयुष विभाग के अधिकारियों द्वारा अवगत करवाया गया कि रोगी कल्याण समिति (आयुष) में वित्त वर्ष 2023-24 में विभाग ने रोगी कल्याण समिति के तहत 38 लाख 32 हजार की राशि अर्जित की तथा अब तक लगभग 4 लाख की राशि व्यय की जा चुकी है।
    बैठक  के दौरान कार्यकारी जिला आयुष अधिकारी डॉ. जसप्रीत कौर ने सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्यों का स्वागत करते हुए आयुष विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों व कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।
    आयुष विभाग के डॉ जयदीप ने बैठक में विभिन्न मदो को क्रमवार अनुमोदन हेतु समिति के समक्ष प्रस्तुत किया।
    बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कल्याण, नगर परिषद अध्यक्ष श्यामा पुडींर, ऋण योजना अधिकारी प्रताप पराशर सहित समिति के सभी सरकारी व गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.