शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)नाथपा झाकड़ी हाइडो पावर स्टेशन ने अपने डिजाइन उर्जा उत्पादन में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। परियोजना प्रमुख मनोज कुमार ने बताया कि पावर स्टेशन ने पहली दिसंबर को रात्रि 8-10 बजे डिजाइन एनर्जी (6612 मि.यू.) की दूसरी सबसे तीव्र अद्भुत कीर्तिमान स्थापित किया, जो छह दिसंबर, 2019 को अपने बनाए पिछले दूसरे सबसे तीव्र डिजाइन एनर्जी (दूसरा सबसे अधिक वार्षिक उत्पादन) को पार कर गया, जबकि इससे पूर्व सबसे तीव्र डिजाइन ऊर्जा उत्पादन 19.11.2011 को प्राप्त किया गया था, जो अब तक के सबसे अधिक वार्षिक उत्पादन के दौरान हासिल किया गया था। उन्होंने बताया कि यह अविश्वसनीय डिजाइन एनर्जी का कीर्तिमान आठ महीनों में हासिल किया गया, जबकि चार महीने वित्त बर्ष 2024-25 के अभी बचे हैं। यह प्रशंसनीय रहा कि सतलुज नदी में अधिक गाद होने के बावजूद प्लांट एक दिन के लिए उच्च गाद से बंद नहीं हुआ। इस स्टेशन ने 116 दिन 110 फीसदी संयंत्र ओवरलोडिंग के साथ 1650 क्षमता से यह अचंभित एवं अद्वितीय कीर्तिमान स्थापित किया है, जो ऊर्जा उत्पादन क्षेत्र में एक मील का पत्थर है।
Breakng
- जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
- पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
- त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
- जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
- जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
- प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
Thursday, October 1
