नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने बताया कि जिला सिरमौर में कानूनगो के 15 पद व पटवारियों के 03 रिक्त पदों पर पारिश्रमिक के आधार पर राजस्व विभाग से सेवानिवृत कर्मियों को पुनः नियुक्ति दी जाएगी जिसके लिए आवेदन पत्र सभी प्रासंगिक, सहायक दस्तावेजों, प्रमाण पत्रों के साथ 15 दिसम्बर, 2024 तक उपायुक्त कार्यालय में जमा करवाने होंगे।
उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र जिला सिरमौर की आधिकारिक वेबसाइट http://hpsirmaur.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। आवेदक ने सेवानिवृत्त होने से पहले हिमाचल प्रदेश के राजस्व विभाग के किसी भी विंग में कम से कम 5 वर्ष की सेवा की हो और उसके खिलाफ कोई विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही लंबित न हो। इस संबंध में सेवानिवृत्त व्यक्ति को अपने मूल विभाग से प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा और आवेदन पत्र के साथ जमा करना होगा।
आवेदक को आवेदन पत्र के साथ सरकारी अस्पताल से प्राप्त मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने बताया कि नियोजित किये जाने वाले सेवानिवृत्त व्यक्ति की आयु 15 दिसम्बर, 2024 तक 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि यह सेवाएं पूर्णतया अस्थायी आधार पर होगी तथा इन्हें पुनर्नियुक्ति की अवधि के दौरान किसी भी समय समाप्त किया जा सकेगा।
Breakng
- जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
- पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
- त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
- जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
- जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
- प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
Thursday, October 1
