नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला सिरमौर में आए दिन लोग आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान है। इन आवारा कुत्तों को गोद लेने के लिए चलाया गया नगर निगम का अडॅाप्शन प्रोग्राम भी पूरी तरह से फेल हो गए। अधिकारियों का कहना है कि ऐसी शिकायतें मिल रही है कि जिन लोगों ने इन कुत्तों को गोद लिया बाद मे उन्होंने ही चार-पांच दिन बाद इन्हे छोड़ दिया। हांलाकि अब गिने-चुने आवेदन ही आ रहे हैं जिन पर नगर निगम भी गौर नहीं कर रहा। वहीं कुत्तों के काटने के मामले भी शहर में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आवारा कुत्तों की संख्या अब हजारों में पहुंच गई है। नगर निगम की इस योजना में शहरवासी कम रुचि दिखा रहे हैं । वहीं आवारा कुत्तों की बात की जाए तो लगातार शहर में इनका आतंक बढ़ता जा रहा है। हालत ये है कि मालरोड सहित रिज मैदान में ही कुत्ते सरेआम झुंडों में घूमते हुए नजर आते है। इससे लोगों को यहां घूमना तक मुश्किल हो जाता है। इसी तरह से उपनगरों में भी कुत्तों के खौफ से लोग खासे परेशानी में हैं। रात के अंधरे में अकेले जाने वाले व्यक्ति पर कुत्ते अचानक से हमला बोल देते हैं। यही नहीं रात को झुंडों में कुत्ते भागदौड़ करते हैं, जिससे लोग डर जाते हैं।
Breakng
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत राजकीय महाविद्यालय सोलन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- सोलन में निर्माणाधीन अस्पताल बनेगा समूचे क्षेत्र की लाईफ लाईन – डॉ. शांडिल
- ज़िला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक संपन्न, विकास कार्यों में समन्वय, पारदर्शिता और जनहित पर दिया विशेष बल
- कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
- 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
- आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
Monday, July 27
