नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) बाल विकास परियोजना अधिकारी शिलाई के अन्तर्गत आंगनबाडी केन्द्र धकोली, रोनहाट, नावना व पाव मिनी में आंगनवाड़ी सहायिकाओं के 4 पद भरे जायेंगे। इन पदों के लिए पात्र महिला उम्मीदवार 30 दिसम्बर, 2024 तक अपना आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय शिलाई में जमा करवा सकते हैं।
इन पदों के लिए साक्षात्कार 7 जनवरी, 2025 को उपमण्डलाधिकारी शिलाई के कार्यालय में प्रातः 11 बजे से आयोजित किए जायेंगे।
बाल विकास परियोजना अधिकारी शिलाई ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आंगनबाडी केन्द्र धकोली, रोनहाट, नावना के लिए आवेदन कर्ता ग्राम पंचायत क्षेत्र नाया, रास्त व नावना भटवाड़ की सामान्य निवासी होनी चाहिए, जबकि आंगनबाडी केंद्र पाव मिनी के लिए आवेदक केवल आंगनबाडी केंद्र के फीडर एरिया से ही सम्बंधित होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि आवेदक की शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो या समकक्ष, आयु 18 से 35 वर्ष, परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए, प्रार्थी का आय प्रमाण पत्र तहसीलदार/नायब तहसीलदार अथवा कार्यकारी मैजिस्ट्रेट द्वारा जारी होना चाहिए।
Breakng
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत राजकीय महाविद्यालय सोलन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- सोलन में निर्माणाधीन अस्पताल बनेगा समूचे क्षेत्र की लाईफ लाईन – डॉ. शांडिल
- ज़िला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक संपन्न, विकास कार्यों में समन्वय, पारदर्शिता और जनहित पर दिया विशेष बल
- कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
- 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
- आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
Monday, July 27