नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):– हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में इस बार का पांचवा हिमपात दर्ज किया गया है। जबकि नौहराधार हरिपुरधार मे चार बार बर्फबारी हो चुकी है। गुरुवार को सुबह करीब 5 बजे के बाद नौहराधार आदि स्थानों में हालांकि नौहराधार हरिपुधार मे हल्की हल्की बर्फ़बारी हुई है। मगर साथ लगती चोटियों में बर्फ गिरने का सिलसिला खबर लिखे जाने तक जारी रहा। हिमपात से क्षेत्र के तापमान में भारी गिरावट हुई है, जिससे पूरे क्षेत्र में शीतलहर का प्रभाव बढ़ गया है। गुरुवार को स्थानीय बाजारों से रौनक गायब रही लोग अपने अपने घरों में दुबके रहे। गत बुधवार रातभर क्षेत्र मे तेज हवाओं से ठंड अत्यधिक बढ़ गई है बता दें कि बुधवार शाम करीब 8 बजे के बाद से ही आसमान में घने बादल छाए हुए थे और लगभग 10 बजे के बाद चूड़धार की चोटी पर बर्फबारी शुरू हो गई। इसके साथ ही रात को नौहराधार,हरिपुरधार की पहाडिय़ों पर भी हल्की बर्फबारी हुई है। ्
Breakng
- जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
- पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
- त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
- जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
- जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
- प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
Wednesday, September 30
