Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नदी नाले और वन परिक्षेत्र में बने अवैध डंपिंग से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के फूले सांस
    सिरमौर

    नदी नाले और वन परिक्षेत्र में बने अवैध डंपिंग से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के फूले सांस

    By Himachal VartaJanuary 18, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- राष्ट्रीय राजमार्ग 707 मार्ग पर सतौन के समीप नदी नाले और वन परिक्षेत्र में बने अवैध डंपिंग से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और वन विभाग के

    सांस  फूले। जय।  एबीसीआई कम्पनी की सबलेट कम्पनी बीआरबएन की अवैध डम्पिंगसे लोग सहमे। मौके पर वन परिक्षेत्र में बने अवैध डम्पिंग के जरूरी दस्तावेज ना होने के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के एसडीओ मौके से अधूरा निरक्षण छोड़ भागे।

    समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े लोगों में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के खिलाफ आक्रोश। ग्रामीणों ने जिला उपायुक्त से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण पर कार्यवाही की अपील। जानकारी अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर सतौन  से लेकर टिंबी तक नदी नालों और वन परिक्षेत्र में बने अवैध डंपयार्ड का संयुक्त टीम द्वार निरक्षण किया ।

    तिलगिंन खाले में राष्ट्रीय राजमार्ग का अवैध डंपिंग यार्ड से हजारों मेट्रिक टन मालवा गिरीनदी और तिलगिंन खाले में बह गया है जिसको देख कर अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए । उसके निरक्षण टीम द्वारा उक्त जगह पर डंपिंग यार्ड से निकला मलबे की जांच के बाद टीम आगे बढ़ी । उसके बाद सतौन के स्कूल के समीप बने डंपिंग यार्ड की जांच के लिए पहुची ।

    मौके पर जब निरीक्षण टीम के नायाब तहसीलदार ओमप्रकाश ने वन परिक्षेत्र में फेंका गया मलबे की परमिशन और जरूरी कागजात मांगे तो राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के एसडीओ और कार्य कर रही कम्पनी सहित वन विभाग के कर्मचारियों के हाथ पांव फुले । मौके के जरूरी कागजात ना होने पर राष्ट्रीय राजमार्ग के एसडीओ मौके से बहाना बनाकर भाग निकले जिसके बाद आगे की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी ।

    नाथूराम चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर फेस 01 का कार्य कर रही ए बी सी आई की सबलेट कंपनी बी आर एन  कंपनी द्वारा जगह जगह नदी नालों में अवैध डम्पिंग से पानी के सोर्स बंद औऱ वन परिक्षेत्र में फेंका गया हजारों मैट्रिक टन मलबा नदी नालों में बहने के आरोप लगाए । जिसको देखकर निरक्षण टीम के भी हाथ पांव फुले।

    उन्होंने बताया कि वन परिक्षेत्र और निजी भूमि पर बने डंपिंग यार्ड में दरारें आने से क्षेत्र के लोगों को भारी नुकसान होगा । नाथूराम चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और एन एल मालीविया सलाहकार कम्पनी दूसरी बार निरीक्षण के समय मौके से फरार हुई है । जिससे सब जाहिर होता है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर भारी भ्रष्टाचार हुआ है।

    एन एल मालीविया सलाहकार कम्पनी पर आरोप लगाए हैं कि एनजीटी में झूठे सबूत देकर कोर्ट और जनता की आँखों मे धूल झोंकने का कार्य कर रहे है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और कार्य कर रही कंपनी सहित वन विभाग मौके पर बने डंपिंग यार्ड के जरूरी कागजात मौके पर नहीं दिखा पाए जिसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग 707 का निरीक्षण नहीं हो पाया।

    उन्होंने बताया कि पहले सतौन तक ही निरक्षण किया गया और अब केवल सतौन से 3 किलोमीटर चिल्लोन से ही कुछ अधिकारी रफूचक्कर हो गए। वहीं निरीक्षण टीम द्वारा नदी नालों में बाहा मलबा और अवैध डंपिंग यार्ड की पैमाइश नहीं की गई है। उन्होंने जिला उपायुक्त से मांग की है कि एनजीटी के आदेशों के अनुसार सही तरीके से निरीक्षण किया जाए तथा अवैध डंपिंग की  सही तरीके से पैमाइश की जाए ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.