Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने वन विभाग की 50 साइटों का किया चयन
    सिरमौर

    ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने वन विभाग की 50 साइटों का किया चयन

    By Himachal VartaJanuary 18, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):– हिमाचल प्रदेश में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने पहले चरण में वन विभाग की 50 साइटों का चयन किया है। इन्हें विकसित करने को लेकर सरकार जल्द टेंडर करेगी। इस वर्ष सरकार का ईको टूरिज्म से 200 करोड़ रुपये का राजस्व एकत्रित करने का लक्ष्य है।

    सरकार ईको टूरिज्म के तहत वन विभाग के विभिन्न विश्राम गृहों को अपग्रेड करने जा रही है। इसको लेकर हट निर्माण के अलावा ट्रैकिंग, कैंपिंग साइटों को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

    शुरुआती चरण में कुल्लू, मंडी, सिरमौर, कांगड़ा, हमीरपुर, चंबा आदि जिलों से विभाग की ऐसी 50 साइटों का चयन किया गया है, जहां पर्यटन की अधिक संभावनाएं हैं। इन साइटों को विकसित करने के लिए जल्द टेंडर किए जाएंगे। इसके तहत पर्यटकों को दी जाने वाली सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा।

    विभाग के अनुसार फिलहाल दूसरे राज्यों व देशों से आने वाले पर्यटकों के लिए विश्राम गृहों में ठहरने को लेकर ऑनलाइन बुकिंग शुरू की गई है। इसका अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है। धर्मशाला, कुल्लू, मंडी आदि क्षेत्रों में बड़ी संख्या में बुकिंग मिल रही है। विभाग के विश्राम गृह एक दिन भी खाली नहीं रह रहे हैं। खासकर महाराष्ट्र, मुम्बई, दिल्ली आदि क्षेत्रों से भारी संख्या में पर्यटक यहां ठहर रहे हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.