Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक संपन्न, विकास कार्यों में समन्वय, पारदर्शिता और जनहित पर दिया विशेष बल
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»ठेकेदार एसोसिएशन राजगढ़ ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
    सिरमौर

    ठेकेदार एसोसिएशन राजगढ़ ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

    By Himachal VartaJanuary 20, 2025
    Facebook WhatsApp

    राजगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):– ठेकेदार एसोसिएशन राजगढ़ ने सरकार के खिलाफ मौर्चा खोल दिया है। जल्द सम्स्याओं का समाधान ना होने की स्थिति में धरना प्रर्दशन की चेतावनी दे डाली है। यहाँ आज ठेकेदार एसोसिएशन राजगढ़ ने लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता के माध्यम से सचिव लोक निमार्ण विभाग को एक ज्ञापन भेजा गया  जिसमें कहा गया कि पिछले लगभग तीन महीनों से सरकार ने कोषागार को अघोषित बंद किया हुआ है।

    जिससे ठेकेदारों व अन्य लोगों के बिलों के भुगतान नहीं हो पा रहे है। हालांकि विभाग बिलों को पास करके कोषागार को भेज रहा है , कोषागार  ने पहले इन बिलों को अपने पास होल्ड रखा और अब इन बिलों को वापिस विभागों को भेज दिया गया है । ठेकेदारों ने इस बाबत विरोध प्रकट करते हुए कहा कि उनके भुगतान न होने की वजह से खरीदे गए सीमेंट, स्टील, रेत, बजरी, पेट्रोल पंप सहित अन्य सामानों का भुगतान नहीं हो पा रहा है।

    लेबर की पेमेंट न होने की वजह से उन्हें दो वक्त की रोटी जुटा पाना मुश्किल हो गया है। जिस वजह से लेबर पलायन होने पर मजबूर हो गई है ।व ठेकेदार बैंकों के ऋण व मार्केट के उधार से भारी परेशानी झेल रहे है। ठेकेदारों ने कहा कि आज तक के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है । जिससे प्रदेश में आर्थिक आपातकाल जैसे हालत हो गए है।जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है।

    सरकार के विकास के पहियों को ठेकेदार गति देते है ठेकेदार अपने लाखों करोड़ों रुपए लगा कर सरकार के कार्यों को गति देते है ।लेकिन सरकार उसका भुगतान न करके हजारों ठेकेदारों के साथ अन्याय कर रही है , सरकार के रवैए से आज प्रदेश का विकास थम चुका है। ठेकेदार एसोसिएशन ने कहा कि सभी ठेकेदारों ने कार्यों को बंद करने का निर्णय लिया है।

    यदि शीघ्र ही सभी ठेकेदारों का भुगतान समय से नहीं हुआ व ठेकेदारों को हुए नुकसान का क्लेम नहीं मिला तो आने वाले समय में ठेकेदार लेबर सहित धरना प्रदर्शन करके सरकार के नुमाइंदों व अधिकारियों का घेराव करेंगे ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक संपन्न, विकास कार्यों में समन्वय, पारदर्शिता और जनहित पर दिया विशेष बल
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.