Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»गणतंत्र दिवस पर रेस टू तिरंगा साइकिल रेस का पहाड़ी पैडलर्ज द्वारा आयोजन
    सिरमौर

    गणतंत्र दिवस पर रेस टू तिरंगा साइकिल रेस का पहाड़ी पैडलर्ज द्वारा आयोजन

    By Himachal VartaJanuary 25, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):-  पहाड़ी पैडलर्स द्वारा  गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर  26 जनवरी 2025 को  त्रिपीक्स ब्रिगेड, भारतीय सेना के सहयोग से “रेस टू तिरंगा” साइकिल रेस का आयोजन  कर रहा है । यह रोमांचक साइकिल रेस पृथी मिलिट्री स्टेशन, अवरीपट्टी, रामपुर बुशहर (हिमाचल प्रदेश) में आयोजित होगी। भारतीय सेना के अधिकारी इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। रेस के दौरान प्रतिभागियों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। रेस में विभिन्न श्रेणियों में  देश भर से 60 प्रतिभागियों को शामिल किया जा रहा है।  इस पत्योगिता में जूनियर, सीनियर और मास्टर श्रेणियां सम्मिलित हैं। श्रेणियों के अनुसार ही रेस की रजिस्ट्रेशन फीस रखी गयी है। जूनियर वर्ग में ₹500/- , सीनियर वर्ग में ₹1000/- और मास्टर वर्ग में‌ ₹2500/- के इलावा ठहराव और भोजन व्यवस्था के लिए ₹2000/- की धनराशि अलग से ली गई है I इस प्रतियोगिता में 6 साल से ऊपर हर आयु वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं।
    विजेताओं को 1 लाख 50 हजार तक की धन राशि के ईनाम के साथ साथ आकर्षक पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। इस  साईकिल रेस का उद्देश्य युवाओं में गणतंत्र दिवस की भावना को प्रोत्साहित करना और फिटनेस तथा देशभक्ति के प्रति जागरूकता फैलाना है। सभी साइक्लिंग प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस आयोजन में भाग लें और इसे सफल बनाएं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 22 जनवरी रखी गई थी जिसके उपरांत देश भर से लगभग 60 प्रतिभागियों ने अपना पंजीकरण करवाया है।
    गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस की अवसर पर आर्मी और  पहाड़ी पेडलर्स के सहयोग से युवाओं में राष्ट्रभक्ति का जज्बा जागृत करने के उद्देश्य से यह पहली साईकल रेस  प्रतियोगिता आयोजित हो रही है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.