Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    • टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पुलिस ने यमुनानगर से आरोपियों को किया गिरफ्तार , जांच जारी
    सिरमौर

    पुलिस ने यमुनानगर से आरोपियों को किया गिरफ्तार , जांच जारी

    By Himachal VartaJanuary 31, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):-  सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में दोस्त के शव को खाई में फेंकने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुरुवाला थाना में पहले ही एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने CCTV फुटेज और साइबर जांच के आधार पर आरोपियों को यमुनानगर से ट्रेस कर गिरफ्तार किया।

    पुलिस के अनुसार, 27 वर्षीय विषांक बख्शी अपने दोस्त विशेष कंबोज के घर पर ठहरा था। विशेष कंबोज सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है और उस रात ड्यूटी पर चला गया। इस दौरान योगेश त्यागी भी वहां मौजूद था।

    सुबह जब विशेष कंबोज ड्यूटी से लौटा और सो गया, तब तक योगेश त्यागी भी अपने घर जा चुका था। जब विशेष कंबोज नींद से उठा तो उसने विषांक बख्शी को जगाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठा। घबराकर उसने योगेश त्यागी को बुलाया, और फिर दोनों ने मिलकर शव को छुपाने के लिए सतौन के नजदीक मानल गांव की एक ढांक में फेंक दिया।

    29 जनवरी को पुरुवाला थाना पुलिस को सूचना मिली कि सतौन के पास मानल गांव में एक शव संदिग्ध हालात में पड़ा है। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी।

    CCTV फुटेज और डंप डाटा की जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल के पास एक सफेद रंग की मारुति कार (HR-02N 8811) दिखाई दी, जो बार-बार घटनास्थल के आसपास जाती दिखी। इसके आधार पर पुलिस ने 30 जनवरी को यमुनानगर में उक्त कार को ट्रैक किया और उसमें सवार दो आरोपियों – योगेश त्यागी (25) और विशेष कंबोज (29) – को गिरफ्तार कर लिया।

    पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि विषांक बख्शी की 26 जनवरी की रात मौत हो गई थी। घबराकर उन्होंने शव को सतौन के पास मानल गांव की खाई में फेंक दिया। फिलहाल, मौत की असली वजह का पता लगाने के लिए पुलिस गहराई से जांच कर रही है।

    इस मामले की पुष्टि डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने की है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि मौत स्वाभाविक थी या इसमें किसी तरह की साजिश शामिल थी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.