Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    • टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जनकल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण का है बजट , मध्यम वर्ग को सीधा लाभ : बलदेव तोमर
    सिरमौर

    जनकल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण का है बजट , मध्यम वर्ग को सीधा लाभ : बलदेव तोमर

    By Himachal VartaFebruary 2, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):– भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर ने केंद्रीय बजट 2025-26 का स्वागत करते हुए इसे आम जनता, किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण का बजट बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है और यह बजट आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि आयकर में दी गई राहत से मध्यम वर्ग को सीधा फायदा होगा।
    नई कर व्यवस्था के तहत 12 लाख रुपये तक की आय पर कर छूट और उच्च आय वर्ग के लिए कर राहत से करोड़ों लोगों की क्रय शक्ति बढ़ेगी, जिससे अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। बलदेव तोमर ने कहा कि किसानों और ग्रामीण विकास के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। प्रधानमंत्री धन-धन्य कृषि योजना से 1.7 करोड़ किसानों को लाभ मिलेगा, जबकि दलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए छह वर्षीय आत्मनिर्भरता मिशन शुरू किया गया है। किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है, जिससे किसानों को सस्ता ऋण मिलेगा। 
    युवाओं और छोटे उद्यमियों के लिए बजट में विशेष योजनाएं लाई गई हैं। एम एस एज्ञ को बढ़ावा देने के लिए 5 लाख रुपये तक का कस्टमाइज्ड क्रेडिट कार्ड और 10,000 करोड़ रुपये का फंड ऑफ फंड्स बनाया गया है। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए सरकार 10,000 नई मेडिकल सीटें जोड़ेगी और 50,000 अटल टिंकरिंग लैब्स स्थापित करेगी। बलदेव तोमर ने इस बजट को संतुलित और दूरदर्शी बताते हुए कहा कि एमएसएमई बजटीय भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विकास की गति को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.