Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    • टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»विधानसभा उपाध्यक्ष ने सिविल हॉस्पिटल ददाहु में एक्स-रे प्लांट का किया लोकार्पण
    सिरमौर

    विधानसभा उपाध्यक्ष ने सिविल हॉस्पिटल ददाहु में एक्स-रे प्लांट का किया लोकार्पण

    By Himachal VartaFebruary 7, 2025
    Facebook WhatsApp
    ददाहू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)-विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज सिविल हॉस्पिटल ददाहु में 10 लाख रुपए की लागत से स्थापित एक्स-रे प्लांट का लोकार्पण किया।
    इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने  स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय लोगों को नये एक्स- रे प्लांट की बधाई देते हुए कहा कि इस प्लांट के स्थापित होने से इस क्षेत्र की 25 – 30 पंचायत के लोगों को एक्स-रे करवाने की सुविधा प्राप्त होगी। पहले यहां के लोगों को एक्स-रे करवाने के लिए या तो नाहन जाना पड़ता था या फिर प्राइवेट स-र करवाने पड़ते थे।
    उन्होंने कहा कि मेरा यही प्रयास है कि यहां के लोगों को सभी सुविधाएं इस अस्पताल में मिल सके और जो कमियां रह गई है उन्हें जल्दी ही दूर कर दिया जाएगा। विधानसभा उपाध्यक्ष ने स्थानीय लोगों से स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत  चलाए जा रहे 100 दिवसीय जन सहभागिता अभियान में बढ़कर भाग लेना सुनिश्चित करें ताकि इस अभियान को सफल बनाया जा सके।
    उन्होंने कहा कि ददाहु अस्पताल के लिए जल्दी ही अल्ट्रासाउंड मशीन का प्रावधान करवा दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त खून की जांच के लिए भी शीघ्र ही मशीन उपलब्ध करवा दी जाएगी ताकि यहां के लोगों को खून की जांच करवाने के लिए नहान या निजी अस्पतालों के चक्कर न लगाने पड़े। उन्होंने कहा कि ददाहु, संगड़ाह, हरिपुरधार और नौहराधार अस्पतालों में सफाई कर्मचारी उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया जाएगा।
    उन्होंने कहा कि संगड़ाह अस्पताल के डंगे के लिए 35 लाख रुपए की स्वीकृति स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करवा दी गई है।
    इससे पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अजय पाठक ने मुख्य अतिथि को सॉल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया।
    इस अवसर पर तपेंद्र चौहान, मित्र सिंह तोमर, तहसीलदार जय सिंह ठाकुर, एस एच ओ दादाहु प्रियंका चौहान स्थानीय पंचायत प्रधान पंकज गर्ग, डॉ अशोक तथा स्थानीय लोगों के अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.