नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):- सिरमौर ग्राम पंचायत सागंना के ग्रामीण दिनेश कुमार शर्मा बाबूराम शर्मा मोहनलाल शर्मा अनिल ठाकुर सतपाल ठाकुर रतन ठाकुर हेमचंद शर्मा देवराज शर्मा जगत राम शर्मा दिनेश शर्मा जेपी शर्मा दयाराम शर्मा रमेश कुमार शर्मा जगत राम शर्मा जीवाराम शर्मा एवं प्रताप सिंह रावत आदि दर्जनों ग्रामीणों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सागंना से गाताधार सड़क संपर्क मार्ग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाया गया है इस सड़क संपर्क मार्ग की लंबाई गाताधार से सागंना तक लगभग 4 किलोमीटर है लेकिन इस सड़क संपर्क मार्ग के बहुत ही खस्ता हाल है इस सड़क संपर्क मार्ग में एक छोटा नाला आता है जहां पर छोटा पुल लगना था छोटा पुल लगना तो दूर की बात है लेकिन विभाग ने यहां पर पानी की निकासी के लिए एक कच्ची पुली डाली है जो पानी के तेज भाव से कभी भी बह सकती इतना ही नहीं इस सड़क संपर्क मार्ग में पानी की निकासी के लिए नाली भी पूरी नहीं बनी है जब से यह सड़क संपर्क मार्ग पक्का हुआ है तब से आज तक इस सड़क संपर्क मार्ग में कोई भी पैच वर्क नहीं किया गया है जबकि नियम अनुसार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 5 साल के अंदर पैच वर्क करना पड़ता है इन ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कल इस सड़क संपर्क मार्ग को देखने के लिए एवं सड़क को पास करने के लिए कोई उच्च अधिकारी आया था उनके सामने भी ग्रामीणों ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई है ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क संपर्क मार्ग की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए क्योंकि इस सड़क संपर्क मार्ग में तीन लोगों ने अपनी जान गवाई है यदि इसके बाद कोई भी जान माल का नुकसान होता है तो उसके लिए लोग निर्माण विभाग स्वयं उत्तरदाई होगा इस सड़क संपर्क मार्ग में दो-तीन जगह क्रैश बैरियर भी लगने है जो विभाग को पहले ही चयनित करवा दिए गए हैं
Breakng
- कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
- 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
- आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
- मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
- जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
- टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
Monday, July 27
