Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    • टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य जागरूकता दिवस आयोजित
    सिरमौर

    माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य जागरूकता दिवस आयोजित

    By Himachal VartaFebruary 15, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- माता-पिता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में आज यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य जागरूकता दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष की थीम द एजसुरक्षित यौन स्वास्थ्य: स्वस्थ जीवन की नींव" पर केंद्रित रही। इस अवसर पर बी.एससी नर्सिंग चौथे वर्ष और जीएनएम तृतीय वर्ष के छात्रों द्वारा यौन स्वास्थ्य जागरूकता पर एक प्रभावी प्रस्तुति दी गई।

    जिसमें यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं। छात्रों ने अपनी प्रस्तुति में सुरक्षित यौन संबंधों, यौन संचारित रोगों (STDs), परिवार नियोजन, किशोरों में यौन शिक्षा और जागरूकता की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की। इस शैक्षिक सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों को यौन स्वास्थ्य से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने और जागरूकता बढ़ाने का अवसर मिला।

    इस विशेष दिवस पर कॉलेज द्वारा एक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए यौन स्वास्थ्य जागरूकता से संबंधित सुंदर और जानकारीपूर्ण चार्ट तैयार किए। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और
    अपने पोस्टर के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।

    प्रतियोगिता के विजेताओं की सूची इस प्रकार रही। पहला स्थान: रेश्मा (बी.एससी नर्सिंग प्रथम वर्ष)  दूसरा स्थान: कोमल (बी.एससी नर्सिंग तृतीय वर्ष)
    तीसरा स्थान: मनीषा (जीएनएम द्वितीय वर्ष) कॉलेज प्रबंधन और शिक्षकों ने सभी विजेताओं को बधाई दी और छात्रों के प्रयासों की सराहना की। प्राचार्य रिजि गेवर्गीस ने कहा कि यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य शिक्षा न केवल स्वास्थ्य के लिए बल्कि समाज में स्वस्थ और जागरूक नागरिक बनाने के लिए भी आवश्यक है।

    उन्होंने इस तरह के आयोजनों को जारी रखने पर जोर दिया ताकि छात्र इस विषय में अधिक जागरूक हों और अपने समुदाय में भी इस ज्ञान का प्रचार कर सकें। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। जिसमें सभी प्रतिभागियों और आयोजकों के प्रयासों की सराहना की गई। माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सीख और प्रेरणा का स्रोत बना।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.